अग्निपरीक्षा में पास : वजन लेकर 130 की रफ्तार से दौड़ी टेल्गो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश रेल कोच टेल्गो का शनिवार को लगभग 200 क्विंटल वजन के साथ ट्रायल हुआ। शनिवार को हुए दो ट्रायल में पहले 120 किमी/घंटा और फिर 130 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई। रेलवे के अनुसार दोनों ही ट्रायल सफल रहे।
देश में पहली हाईस्पीड ट्रेन होने का गौरव हासिल करने की राह पर चल रही टेल्गो ट्रेन की शनिवार रीयल टाइम टेस्टिंग की गई। वजन के साथ दो ट्रायल हुए। पहला ट्रायल शुक्रवार को सुबह करीब 11:46 बजे हुआ। इसमें ट्रेन 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से मथुरा से रूंधी स्टेशन (दिल्ली की ओर) की ओर रवाना हुई।
74 किमी की दूरी तय कर ट्रेन रूंधी रेलवे स्टेशन पर 12:32 बजे पहुंची। मथुरा से रूंधी तक पहुंचने में ट्रेन ने 46 मिनट लिए। दूसरा ट्रायल 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया गया।
वजन के लिए रखे गए रेत के बोरे
ट्रेन ठीक 3:00 बजे रूंधी स्टेशन के लिए मथुरा स्टेशन से चली। 3:43 बजे रूंधी पहुंच गई। इसमें 43 मिनट लगे। टेल्गो ट्रेन के दोनों ट्रायल सफल माने गए हैं। नौ जुलाई को पहले ट्रायल के दौरान टेल्गो को चलाने वाले लोको पायलट सुनील पाठक और विवेक शर्मा ने ही शनिवार को भी वजन के साथ टेल्गो को दौड़ाया।
विवार को टेल्गो की स्पीड बढ़ाकर ट्रायल कराया जाएगा। इसमें पहला ट्रायल 140 किमी/घंटा और दूसरा ट्रायल 150 किमी/घंटा की रफ्तार पर होगा। वजन शनिवार को हुए ट्रायल के बराबर ही रहेगा।
टेल्गो ट्रेन में वजन के लिए रेत के बोरे रखे गए थे। कोच में इंजीनियरिंग विभाग ने लगभग 400 बोरे रेत के रखवाए थे। प्रत्येक का वजन करीब 50 किग्रा था।