फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talgo creates history after running at 170 KM/h speed

भारत में 170 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ी ट्रेन, रचा इतिहास 

Wed, 13 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Talgo creates history after running at 170 KM/h speed
टेल्गो

टेल्गो ट्रेन मंगलवार को रेलवे के इतिहास में दर्ज हो गई। यह ट्रेन मंगलवार शाम को 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। भारत में पहली बार इतनी स्पीड पर कोई ट्रेन ट्रैक पर दौड़ी है। इस उपलब्धि पर रेलवे के अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मंगलवार को टेल्गो ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन से रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए शाम को 4:16 बजे 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रवाना हुई। रूंधी रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 4:55 बजे पहुंची। ट्रेन के 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने के चलते ट्रेन मात्र 39 मिनट में ही 74 किमी की दूरी तय कर ली।
विज्ञापन


डीजल इंजन के साथ पहली बार कोई ट्रेन देश में 170 किमी की स्पीड से रेल ट्रैक पर दौड़ी है। इस उपलब्धि पर ट्रेन के साथ चले लोको पायलट सुजीत पाठक, विवेक शर्मा और गार्ड एसके मिश्रा काफी खुश दिखाई दिए। लोको पायलट विवेक शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर वे बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिमान को पीछे छोड़ा

Talgo creates history after running at 170 KM/h speed
ट्रेन

नई दिल्ली-आगरा रूट पर अब तक ट्रेन की सबसे अधिक गति 160 किमी है। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट के लिए चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को यह उपलब्धि हासिल है। हालांकि गतिमान एक्सप्रेस को ओएचई इंजन से चलाया जाता है।

जबकि टेल्गो को डीजल इंजन से चलाया गया था। इसलिए यह गति अपने आप में रिकार्ड है। टेल्गो को मंगलवार की दोपहर में छाता के निकट आझई रेलवे स्टेशन पर जंपिंग के साथ चलाकर चेक किया गया।

इस दौरान रेल ट्रैक पर करीब एक इंच मोटा और छह इंच लंबा लोहे का टुकड़ा रखा गया। इसके बाद इंजन के पिछले पहियों को इस पर से निकाला गया। यह जांच इसलिए की गई थी ताकि पता लग सके कि इस तरह के गतिरोध से टेल्गो का क्या असर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed