फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taking Aim At China, India To Train Vietnamese Fighter Pilots From Next Year

वियतनाम के फाइटर पायलटों को सुखोई उड़ाने की ट्रेनिंग देगा भारत

Tue, 06 Dec 2016 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Taking Aim At China, India To Train Vietnamese Fighter Pilots From Next Year
- फोटो : Social Media
भारत अगले साल से वियतनाम के फाइटर पायलटों को सुखोई-30 एमकेआई उड़ाने की ट्रेनिंग देना शुरू करेगा। जैसाकि भारत वियतनाम के नौसैनिकों को पिछले तीन साल से किलो क्लास पनडुब्बियों पर ट्रेनिंग दे रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और उनके वियतनामी समकक्ष जनरल नगो जुआन लिच के बीच इस आशय के समझौते पर दस्तखत हुए। वियतनामी रक्षामंत्री 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। तीन दिवसीय दौरे पर आए वियतनामी रक्षामंत्री के प्रतिनिधिमंडल में एयरफोर्स और नौसेना प्रमुख भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल इस संदर्भ में पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वियतनाम दौरे पर निर्णय लिया गया था। दोनों देशों के बीच जुलाई 2007 में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी हुई थी। वास्तव में भारत और वियतनाम दोनों एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रूख को लेकर चिंतित हैं। दोनों देश मिलिट्री ट्रेनिंग, अभ्यास और रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देश दक्षिण चीन सागर में संयुक्त रूप से तेल खोजने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वियतनाम को ब्रह्मोस सुपरसोनिक की पेशकश

Taking Aim At China, India To Train Vietnamese Fighter Pilots From Next Year
सूत्रों के मुताबिक दोनों देश अपने रक्षा संबंधों को आगे और मजबूत करना चाहते हैं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने वियतनाम में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ मुलाकात करने वाले जनरल लिच चाहते हैं कि अन्य दूसरे मंचों जैसे ADMM-Plus (एशियन डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग) पर भी दोनों देश मिलकर काम करें। 

इसके बाद भारत और वियतनाम के रक्षा सचिव 2017 की शुरुआत में मुलाकात करेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वियतनाम दौरे पर उसे 500 करोड़ डॉलर के सैन्य मदद की घोषणा की थी। दोनों देशों के रक्षा सचिव अपनी मुलाकात में उन प्रोजेक्ट और उपकरणों की पहचान करेंगे जिस पर ये राशि खर्च की जाएगी। 

भारत ने वियतनाम को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल देने तक की पेशकश की है। इसके अलावा भारत ने वियतनाम को एंटी सबमरीन टॉरपीडो वरुणास्त्र और दूसरे मिलिट्री हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के निर्यात का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed