फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take decision on including Patidars in OBC category at the earliest Ramdas Athawale tells Gujarat government news and updates

Ramdas Athawale: अठावले की गुजरात सरकार को सलाह- पाटीदारों को ओबीसी दर्जे में रखने पर जल्द हो फैसला

Sun, 16 Jan 2022 11:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 16 Jan 2022 11:04 PM IST
सार

रामदास अठावले ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दौरे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "जहां तक पाटीदार समुदाय को ओबीसी वर्ग में शामिल किए जाने की बात है, तो इसकी ताकत मंत्रालय ने राज्यों को दी है। 

विज्ञापन
Take decision on including Patidars in OBC category at the earliest Ramdas Athawale tells Gujarat government news and updates
रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय समाज न्याय और सशक्तीकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को गुजरात सरकार को पाटीदार आरक्षण मुद्दे पर सलाह दी है। अठावले ने कहा कि भूपेंद्र पटेल सरकार को पाटीदार समुदाय को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर जल्द फैसला लेना चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने यह बयान नर्मदा जिले के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दौरे पर कहीं। 
विज्ञापन


अठावले ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "जहां तक पाटीदार समुदाय को ओबीसी वर्ग में शामिल किए जाने की बात है, तो इसकी ताकत मंत्रालय ने राज्यों को दी है। हमने इसके लिए संविधान में भी संशोधन किया है। अब जब हमने यह शक्ति राज्यों को दी है, तो मेरी गुजरात सरकार से अपील है कि वह पाटीदार को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर जल्द से जल्द फैसला करे। उसे मेरा पूरा समर्थन रहेगा। "
विज्ञापन


स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की विजिटर्स बुक में अठावले ने लिखा, "एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना सरदार पटेल की कोशिशों की वजह से पूरा हुआ।" उन्होंने दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की वजह से ही सरदार पटेल को समर्पित यह दुनिया का सबसे ऊंची प्रतिमा कम समय में बन पाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाटीदारों को आरक्षण देने का मुद्दा 2015 से ही गुजरात में भड़क रहा है। इस आंदोलन को शुरू करने वाले हार्दिक पटेल फिलहाल कांग्रेस के साथ हैं। हालांकि, उनकी कोशिशों के बावजूद 2017 में भाजपा गुजरात में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed