फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taipei looking forward to join hands with India to safeguard peace in Taiwan Strait: Taiwanese Envoy Ger

India-Taiwan: ताइपे के राजदूत बोले- ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने के लिए भारत से हाथ मिलाने को उत्सुक

Sat, 07 Oct 2023 07:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

ताइपे के प्रभारी राजदूत बॉशुआन गेर ने कहा कि उनका देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और ताइवान जलडमरूमध्य व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए भारत के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक है। 

विज्ञापन
Taipei looking forward to join hands with India to safeguard peace in Taiwan Strait: Taiwanese Envoy Ger
भारत-ताइवान - फोटो : Social media

विस्तार

ताइवान वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और ताइवान जलडमरूमध्य व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए भारत और अन्य समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ हाथ मिलाने को लेकर उत्सुक हैं। ताइपे के प्रभारी राजदूत बॉशुआन गेर ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

चीन का नाम लिए बिना राजदूत ने कहा, ताइवान को निरंतर क्रॉस-स्ट्रेट सैन्य धमकी और ग्रे-जोन खतरों का सामना करना पड़ रहा है, उसके बावजूद उसने अपनी आत्मरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना जारी रखा है और भलाई के लिए एक ताकत के रूप में काम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेईस मिलियन से ज्यादा आबादी वाले स्व-शासित द्वीप के खिलाफ चीन अपनी सैन्य कार्रवाई बढ़ा रहा है, जिससे वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। गेर ने कहा,'ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता का संरक्षण अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आम सहमति का विषय बनता जा रहा है। हम दबाव के आगे झुके बिना अपनी कड़ी मेहनत से हासिल की गई लोकतांत्रिक जीवन शैली की रक्षा के लिए अपनी पूरी कोशिश करना जारी रखेंगे।' 

विज्ञापन

यह टिप्पणी उन्होंने शुक्रवार रात एक स्वागत समारोह में की, जो आगामी ताइवानी राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जो 10 अक्तूबर को है। उन्होंने कहा कि ताइवान एक लचीली और मजबूत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा जो महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी को शोषण से बचाता है।

राजदूत ने आगे कहा, चूंकि ज्यादातर देश अपने सोर्सिंग विकल्पों में विविधता लाकर साझा समृद्धि को संरक्षित करना चाहते हैं, ताइवान एक मजबूत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है जो महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी को शोषण से बचाता है।
 

उन्होंने कहा, 'हम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए भारत सहित अपने समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ हाथ मिलाने के लिए तत्पर हैं, ताकि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की रक्षा की जा सके और एक स्वतंत्र व खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित किया जा सके और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।' 

ताइवान दुनिया के लगभग 60 फीसदी से अधिक सेमीकंडक्टर और 90 फीसदी से अधिक सबसे उन्नत चिप का उत्पादन करता है जो स्मार्टफोन, कार पार्ट्स, डेटा सेंटर्स, फाइटर जेट और एआई प्रौद्योगिकियों जैसे लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आवश्यक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed