फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tagore is emotion his memory cannot be obliterated Guv on row over plaques at Visva-Bharati

West Bengal: टैगोर एक भावना हैं, उनकी स्मृतियों को मिटाया नहीं जा सकता, पट्टिकाओं को लेकर विवाद पर राज्यपाल

Thu, 02 Nov 2023 02:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 02:36 AM IST
सार

बोस, जो कुलाधिसचिव भी हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय, राजभवन में एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, 'टैगोर एक भावना हैं, भारतीयों के दिल में महसूस की जाने वाली भावना। ऐसा कोई पल नहीं हो सकता है जहां गुरुदेव की स्मृति को मिटा दिया गया हो या नजरअंदाज कर दिया गया हो। 

विज्ञापन
Tagore is emotion his memory cannot be obliterated Guv on row over plaques at Visva-Bharati
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक भावना हैं, नोबेल पुरस्कार विजेता की स्मृति को मिटाया या नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बोस ने यह टिप्पणी तब की जब पत्रकारों ने टैगोर द्वारा स्थापित विश्व-भारती में यूनेस्को की विश्व धरोहर टैग को चिह्नित करने के लिए स्थापित पट्टिकाओं पर विवाद के बारे में पूछा। 

विज्ञापन


बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पट्टिकाओं पर टैगोर का नाम नहीं है, लेकिन कुलाधिपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती का नाम है। 
विज्ञापन


टैगोर एक भावना हैं: बोस
बोस, जो कुलाधिसचिव भी हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय, राजभवन में एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, 'टैगोर एक भावना हैं, भारतीयों के दिल में महसूस की जाने वाली भावना। ऐसा कोई पल नहीं हो सकता है, जहां गुरुदेव की स्मृति को मिटा दिया गया हो या नजरअंदाज कर दिया गया हो। गुरुदेव को सभी भारतीयों के मन में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिनिकेतन, जहां टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती का निर्माण किया था, उसको सितंबर में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था। टैगोर का नाम हटाए जाने से राज्य सरकार और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच विवाद पैदा हो गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पट्टिकाओं को तत्काल बदलने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है और पट्टिकाओं को हटाने की मांग कर रही है, क्योंकि उन पर टैगोर का नाम नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed