{"_id":"6376caae38ca6932981600a1","slug":"tackling-smartphone-addiction-yavatmal-village-bans-mobiles-for-minors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Children Mobile Use Ban: महाराष्ट्र के एक गांव में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर रोक, नहीं माने तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Children Mobile Use Ban: महाराष्ट्र के एक गांव में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर रोक, नहीं माने तो लगेगा जुर्माना
Fri, 18 Nov 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, यवतमाल।
एजेंसी, यवतमाल।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:28 AM IST
सार
सरपंच ने बताया कि फैसले को लागू करने में शुरुआती दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन इसको सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। अगर काउंसलिंग के बाद भी बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगाएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल के बंसी गांव में पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरपंच गजानन तेले ने गुरुवार को बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए मोबाइल का उपयोग शुरू किया था। पर बाद में उन्हें इसकी लत लग गई। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
नहीं माने तो लगेगा जुर्माना
सरपंच तेले ने बताया कि फैसले को लागू करने में शुरुआती दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन इसको सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। अगर काउंसलिंग के बाद भी बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए तो 200 रुपये का जुर्माना लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई में वापस लाना है न कि मोबाइल फोन से विचलित होना।
विज्ञापन
सांगली में लोगों ने चुना था इवनिंग डिटॉक्स
महाराष्ट्र के सांगली जिले के मोहितांचे वडगांव गांव ने निवासियों मोबाइल फोन की लत से निपटने के लिए इवनिंग डिटॉक्स का विकल्प चुना था। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए निर्णय के अनुसार बच्चों और वयस्कों को हर दिन शाम 7 बजे से 8:30 बजे के बीच फोन का उपयोग करने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन