फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tableau of Ministry of Civil Aviation and Ministry of Education declared joint winners among Ministries Republic Day Parade 2022

Republic Day Tableau: नागरिक उड्डयन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की झाकियां रहीं संयुक्त विजेता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 04 Feb 2022 03:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में निकाली गई झांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों के विजेताओं का एलान हो गया है।

विज्ञापन
Tableau of Ministry of Civil Aviation and Ministry of Education declared joint winners among Ministries Republic Day Parade 2022
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित की गई झाकियों में से शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम जारी किए गए।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की झांकी 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर आधारित थी जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी की थीम 'उड़े देश का आम नागरिक' पर थी। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नौ केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झाकियों ने हिस्सा लिया था। उड्डयन मंत्रालय की झांकी में सफल उड़ान योजना के बुद्धिस्ट सर्किट और उड्डयन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका प्रदर्शित की गई थी। 

विज्ञापन

तीनों सेवाओं में नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी सर्वश्रेष्ठ
मार्चिंग टुकड़ियों में भारतीय नौसेना के दल को सभी तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) व अन्य बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया। 

राज्यों में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पाया पहला स्थान
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से पेश की गई झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' पर आधारित थी। इसमें दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी को मिला जो 'पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने' पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में तीसरा स्थान मेघालय की झांकी को मिला।

विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी को चुना गया। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में 'वंदे भारतम' नृत्य समूह को भी चुना गया है। 

विज्ञापन

पहली बार जनता ने भी बताई अपनी पसंद, ये रहे विजेता
इसके अलावा पहली बार आम जनता को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और सर्वश्रेष्ठ झांकी का चयन करने का मौका दिया गया था। इसके लिए लोकप्रिय पसंद श्रेणी बनाई गई थी और माइजीओवी प्लेटफॉर्म पर 25 से 31 जनवरी के बीच ऑनलाइन वोटिंग हुई थी। इसमें तीनों सेवाओं की मार्चिंग टुकड़ियों में वायुसेना के दल को सीएपीएफ व सहायक दलों में सीआरपीएफ को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

इस श्रेणी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी जैव विविधता और महाराष्ट्र के राज्य जैव प्रतीकों की थीम पर थी। इस श्रेणी में दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला और तीसरा स्थान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को मिला, जो 'जम्मू-कश्मीर के बदलते चेहरे' की थीम पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed