फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'System to made in such way that each one get justice'

न्याय तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत

Mon, 07 Mar 2016 03:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 03:37 AM IST
सार

  • न्याय तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत
  • सतत विकास के लिए शांति और सौहार्द आवश्यक है

विज्ञापन
'System to made in such way that each one get justice'
राजनाथ सिंह - फोटो : pti

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न्याय तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने और हर स्तर पर प्रभावी, जवाबदेह एवं समावेशी संस्थान बनाने की जरूरत है। वह यहां रविवार को ‘रूल ऑफ लॉ फॉर सपोर्टिंग द 2030 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल’ के समापन समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि वैश्विक समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हर तरह की हिंसा में कमी हो और कानून का शासन स्थापित करना न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्यावरण न्याय और कानून के शासन के लिए सभी संबंधित पक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगे, जो कि सतत विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र ने 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्य (एसडीजीज) को मंजूर किया है, अन्याय और अभाव से मुक्त दुनिया के लक्ष्य को हमें पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि सतत विकास के लिए शांति और सौहार्द आवश्यक है और बिना भूख, गरीबी, अभाव और लैंगिक असमानता के दुनिया की कल्पना असंभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed