फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Syro Malabar Church report said yoga is not a way to reach God

चर्च का दावा- ईश्वर तक नहीं पहुंचता योग, ईसाई रहें दूर

Thu, 05 Apr 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Updated Thu, 05 Apr 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Syro Malabar Church report said yoga is not a way to reach God

जहां एक तरफ केंद्र सरकार देश में योग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। वहीं केरल के चर्च की रिपोर्ट के अनुसार यह भगवान के पास पहुंचने का साधन नहीं है। यह रिपोर्ट सायरो-मालाबार चर्च के सैद्धांतिक आयोग ने दी है। इस रिपोर्ट को पाली बिशप जोसेफ कल्लारगट्टू ने तैयार किया है। जिसे हाल ही में सायरो मालाबार चर्च की धर्मसभा ने मंजूरी मिली है। हालांकि पादरियों और समाज के सदस्यों के एक समूह ने इस रिपोर्ट का विरोध किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है- योगा भगवान तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। यह विश्वास करना सही नहीं है कि यह भगवान को महसूस करने या उससे साक्षात्कार करने में मददगार होता है। योगा किसी शख्स के अंदर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं लाता है। आरएसएस और दूसरे संघ परिवार समूह पूरे भारत में योग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए समाज के सदस्यों को इस अभ्यास के बारे में अधिक सावधानी बरती रहनी चाहिए। हमारी संस्कृति में योगा का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक शारीरिक व्यायाम के रूप में या फिर ध्यान केंद्रित करने या ध्यान करने के लिए आसन के रूप में माना जाता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि समाज के सदस्य और चर्च प्रमुखों को योग पर ध्यान देने और दूसरे आध्यात्मिक आंदोलनों से बचना चाहिए। यह कैथोलिक मान्यता के बिलकुल खिलाफ है। योगा और दूसरे एंटी-क्रिश्चियन प्रथाएं चर्च के आधिकारिक शिक्षाओं को प्रोत्साहित नहीं करती हैं। बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए काफी सारे क्रिश्चियन योगा सेशन के लिए जा रहे हैं लेकिन यह प्रथाएं एंटी क्रिश्चियन विचारों और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। किसी भी समझदार व्यक्ति को ऐसी प्रथाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed