फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Syrian national arrested for collecting donations in name of Gaza victims from mosques in Gujarat

Gujarat: मस्जिदों से गाजा पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटाने वाला सीरियाई नागरिक गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Sat, 23 Aug 2025 05:24 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 23 Aug 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Syrian national arrested for collecting donations in name of Gaza victims from mosques in Gujarat
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

गुजरात में गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर मस्जिदों से चंदा जुटाने वाले गिरोह के एक सदस्य को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी अली मेघात अल-अजहर सीरियाई नागरिक है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि उसके तीन साथी फरार हैं। जांच में सामने आया कि यह गिरोह मस्जिदों से चंदा लेकर विलासितापूर्ण जिंदगी जी रहा था। 

विज्ञापन

उसके पास से 3,600 अमेरिकी डॉलर (3,14,301 रुपये) और 25,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मस्जिदों में जाकर गाजा में भूख से जूझ रहे लोगों के वीडियो दिखाता था और मदद के नाम पर चंदा इकट्ठा करता था।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त शरद सिंगल ने बताया कि आरोपी के तीन साथी, जकारिया हैथम अलजार, अहमद अलहबाश और यूसुफ अल-जहर फरार हैं। वे भी उसी होटल में ठहरे थे और अजहर की गिरफ्तारी के बाद गायब हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, वे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। जांच में पता चला कि चारों आरोपी 22 जुलाई को कोलकाता पहुंचे थे और 2 अगस्त को अहमदाबाद आए थे। पुलिस ने बताया कि गाजा तक फंड भेजे जाने का कोई सबूत नहीं मिला। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि चंदे की रकम विलासितापूर्ण जीवन जीने में खर्च हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 क्राइम ब्रांच ने कहा कि उनके असली मकसद की जांच की जा रही है। संदेह है कि वे किसी अन्य उद्देश्य से गुजरात आए थे और शहर में रेकी कर रहे थे। उनके संपर्क कुछ संदिग्ध लोगों से होने की भी आशंका है। पुलिस डॉलर की बरामदगी और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच, गुजरात एटीएस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी मिलकर मामले की जांच कर रही हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि ऐसी गतिविधियां टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन हैं और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। आरोपी को ब्लैकलिस्ट कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed