फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swift justice: Thoothukudi POCSO Court awards double death penalty in murder case

पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रा से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को दोहरा मृत्युदंड; विजय सरकार ने किया स्वागत

Mon, 25 May 2026 10:06 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, थूथुकुड़ी (तमिलनाडु)
एएनआई, थूथुकुड़ी (तमिलनाडु) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 May 2026 10:06 PM IST
सार

तमिलनाडु के थूथुकुड़ी की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी धर्मा मुनिस्वरन को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। इस मामले की सुनवाई तीन महीने में पूरी हुई और 71 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Swift justice: Thoothukudi POCSO Court awards double death penalty in murder case
दोषी को दोहरी मौत की सजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तमिलनाडु के थूथुकुड़ी जिला पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी धर्मा मुनिस्वरन को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। इस साल मार्च में विलाथिकुलम इलाके में यह घटना हुई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की सुनवाई तेजी से की गई।
विज्ञापन


तीन महीने तक चली मामले की जांच
करीब तीन महीने तक जांच चली और सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 71 गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत पेश किए गए।

कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?
तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस फैसले को कानून व्यवस्था और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया। सरकार ने कहा कि इतनी जल्दी सुनवाई पूरी होना ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले की तेज सुनवाई और फैसले को न्यायपालिका और पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे लोगों का कानूनी व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी: तेलंगाना के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी; दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ी


मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जघन्य अपराधों में तुरंत मामले दर्ज किए जाएं, तेजी से जांच हो और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पुलिस, समाज कल्याण विभाग और महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई तेजी से होनी चाहिए।  दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह अपराध करने वालों के लिए चेतावनी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed