फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swedish King Carl XVI Gustaf Folke Hubertus and Queen Silvia Renate Sommerlath at cleanliness drive

स्वीडन के राजा-रानी ने फिर पेश की मिसाल, मुंबई तट पर सफाई अभियान में शामिल हुए

Wed, 04 Dec 2019 12:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 04 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Swedish King Carl XVI Gustaf Folke Hubertus and Queen Silvia Renate Sommerlath at cleanliness drive
स्वीडन का शाही जोड़ा - फोटो : ANI
स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया बुधवार को मुंबई के वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए। उनके इस सादगी की खूब प्रशंसा हो रही है। बता दें कि स्वीडिश शाही जोड़ा सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचे शाही जोड़े द्वारा खुद का बैग उठाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। इस तस्वीर को देख लोगों ने इनकी सादगी की काफी चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है। राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और स्वीडन के बीच मित्रवत द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार तथा कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित वार्ता ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed