फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swedish King Carl XVI Gustaf Folke Hubertus and Queen Silvia Renate Sommerlath Arrives Delhi

एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचा स्वीडन का शाही जोड़ा, लोग सादगी पर फिदा

Mon, 02 Dec 2019 10:29 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Swedish King Carl XVI Gustaf Folke Hubertus and Queen Silvia Renate Sommerlath  Arrives Delhi
पीएम मोदी से मिलते स्वीडन के राजा - फोटो : ANI

स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम और स्वीडन के राजा के बीच दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान उनकी सादगी काफी चर्चा में रही। वह एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचे। एयर इंडिया ने खुद उनकी तस्वीरें साझा कीं, जिसकी बाद सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की काफी तारीफें हुईं। 

विज्ञापन



इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से मुलाकात की। वहीं दिल्ली पहुंचने पर स्वीडन के राजा और रानी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही दंपत्ति मुंबई और उत्तराखंड भी जाएगा। शाही जोड़ा दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाएगा। राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है। राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।


विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और स्वीडन के बीच मित्रवत द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार तथा कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित वार्ता ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed