फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sweater tag helped Mumbai crime branch solve case of suitcase with body parts at seaside in Mahim

मुंबई: स्वेटर के टैग से पुलिस ने ऐसे सुलझाई सूटकेस में मिले शरीर के टुकड़ों की गुत्थी

Sun, 08 Dec 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Sweater tag helped Mumbai crime branch solve case of suitcase with body parts at seaside in Mahim
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई की क्राइम ब्रांच ने स्वेटर पर लगे टैग की मदद से माहिम बीच पर सूटकेस के अंदर मिले शवों के टुकड़ों की गुत्थी सुलझा ली है। कुछ दिनों पहले यह सूटकेस बीच पर तैरता हुआ मिला था। पुलिस के अनुसार यह शव एक संगीतकार का था। जिसकी गोद ली हुई बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


स्वेटर पर मिले टेलर के टैग से पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि शव 59 साल के गिटारिस्ट बेनेट रिबेलो का है। आगे की जांच में पता चला कि संगीतकार की हत्या के बाद उसकी 19 साल की बेटी आराध्या पाटिल ने 16 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर शव के टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आराध्या ने रिबेलो को इसलिए मारा क्योंकि वह उसका यौन शोषण करता था और लड़के के साथ उसके रिश्ते का विरोध करता था। रिबेलो पर पहले बांस के डंडे से हमला किया गया और उसके मुंह पर मच्छर मारने वाली दवा लगा दी। इसके बाद दोनों ने उसे 26 नवंबर की शाम को वकोला के फ्लैट में चाकू से गोद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त शाहजी उमाप ने कहा, 'उन्होंने तीन दिनों तक शव को घर में रखा। इस दौरान रिबेलो की बेटी और ब्वॉयफ्रेंड फ्लैट पर ही मौजूद थे। उन्होंने तेज धार वाले चार चाकूओं से शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। शव के टुकड़े करने से पहले चाकू को गरम किया गया। इसके बाद तीन सूटकेस में भरकर मीठी नदी में फेंक दिया।'


उमाप ने कहा, 'दोनों आरोपी रिक्शा के जरिए सूटकेस को नदी तक लेकर गए थे। जिसमें से एक बहता हुआ माहिम बीच पर पहुंच गया। स्वेटर पर लगे टेलर के टैग से मृतक की पहचान हुई। सूटकेस में कुछ अन्य कपड़े भी मौजूद थे। टेलर ने अपने ग्राहकों के रिकॉर्ड देखने के बाद बताया कि यह स्वेटर उसने बेनेट के लिए बनाया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed