{"_id":"5c2157c7bdec2256f43682ad","slug":"swayambhu-spiritual-guru-and-his-brother-arrested-for-thuggery-of-50-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ की ठगी में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु व भाई गिरफ्तार, एमएलएम के जरिए लगाता था चूना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
50 करोड़ की ठगी में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु व भाई गिरफ्तार, एमएलएम के जरिए लगाता था चूना
Tue, 25 Dec 2018 03:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टी लेवल मार्केटिंग रैकेट के जरिए भोले-भाले लोगों से पचास करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु और उसके भाई को पुलिस ने सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया। वह लोगों को कम समय में ज्यादा ब्याज का झांसा देकर फंसाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर ई कुमार गिरीश सिंह और दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के मुताबिक पीड़ित महिला से 21.78 लाख रुपये ले लिए गए और उसे भरोसा दिया गया कि यदि वह दो और सदस्यों को ‘ड्रीम ब्रिज’ नाम की कंपनी के इस बिजनेस से जोड़ती है, तो उसे कम समय में मोटा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरीश, उसकी फरार पत्नी, भाई और अपने भक्तों के साथ मिलकर ‘अद्वैत स्पिरिचुअल रिचार्ज सेंटर’ चलाता था। इन सबने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरीश खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता है और टीवी चैनलों के जरिये योग क्रिया सिखाता है।
विज्ञापन