{"_id":"5e0f96db8ebc3e880b00fe6d","slug":"swapan-paresh-roidas-arrested-for-killing-bar-waitress-rosina-shaikh-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: महिला वेटर की फ्लैट में मिली लाश, वोडका की बोतल से पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: महिला वेटर की फ्लैट में मिली लाश, वोडका की बोतल से पकड़ा गया आरोपी
Sat, 04 Jan 2020 01:02 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल के दहिसर के उत्तरी उपनगर में एक बार में काम करने वाली महिला वेटर की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि रोसिना शेख का शव जनकल्याण नगर में उनके किराए के फ्लैट में 29 दिसंबर को बरामद किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पूर्वी राज्य के हावड़ा के रहने वाले स्वपन परेश रोइदा के रूप में की गई है जो एक ज्वैलरी पॉलिशिंग की दुकान पर काम करता है। अधिकारी ने कहा कि हमने वेटर के कमरे से दो गिलास और वोडका की बोतल भी बरामद की।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि बोतल पर लगे लेवल और दूसरी जानकारियों के आधार पर वाइन की दुकान का पता लगाया। दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें आरोपी व्यक्ति वोडका खरीदते हुए दिख गया। इसके बाद मृतका के फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि आरोपी उससे बातचीत करता था। दोनों लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया कि महिला के फ्लैट से जेवर, रुपये और मोबाइल गायब था, ऐसा लगता है कि आरोपी ने चोरी करने के लिए महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की लोकेशन कोलकाता दिख रही थी, जिसके बाद दहिसर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।