फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swamy seeks speedy action on Vadra in Land case

स्वामी ने की मांग, लंदन में वाड्रा की जमीन की हो जांच

Tue, 31 May 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 05:19 PM IST
सार

  • वाड्रा के खिलाफ ईडी तेज करे जांच
  • वाड्रा को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के पहले सरकार को चौकन्ना रहने की जरूरत

विज्ञापन
Swamy seeks speedy action on Vadra in Land case
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty

विस्तार

देश में जमीन खरीद विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्‍किल बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा की लंदन स्थित संपत्ति की जांच होना जरूरी है।

विज्ञापन


इसलिए प्रवर्तन निदेशालय को जांच तेज करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा ब्रिटिश नागरिकता लेने की कोशिश में हैं। स्वामी ने सरकार से इस मामले को लेकर जांच तेज करने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि वाड्रा को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के पहले सरकार को चौकन्ना रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाड्रा की लंदन में बेनामी संपत्ति है। इसके पूरे प्रमाण हैं। संदेह की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वाड्रा को जल्द ही निदेशालय पूछताछ के लिए बुला सकता है। गौरतलब है कि वाड्रा पर राजस्‍थान और हरियाणा में औने-पौने दाम पर कांग्रेस सरकार के दौरान कम दाम पर जमीन लेकर ऊंची कीमत पर बेचने के आरोप लगे थे इसके बाद कई जगह उनकी जमीनें भी जब्त कर ली गयीं थी। हालांकि मामले में अभी जांच जारी है। स्वामी अभी चीन में हैं और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed