फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swamy said those who attend the Imran Khan swearing in will be called as terrorists

'इमरान के शपथ में जो पाक जाएगा आतंकवादी कहलाएगा'

Thu, 02 Aug 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Swamy said those who attend the Imran Khan swearing in will be called as terrorists

पाकिस्तान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान 11 अगस्त को शपथ लेने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने भारत से कुछ विशिष्ट अतिथियों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया है। इन लोगों की सूची में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कार और कपिल देव का नाम शामिल है। इसके अलावा फिल्म जगत से आमिर खान को न्यौता मिला है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कार्यक्रम में शिरकत होने के लिए निमंत्रण भेजा जा सकता है। इसके लिए खान विदेश मंत्रालय से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


जहां एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू ने इस न्यौते को स्वीकार कर लिया है वहीं कपिल देव का कहना है कि उन्होंने फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं मिला है। इस मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान जाने वालों को आतंकवादी माना जाएगा। उन्होंने कहा, 'जो लोग पाकिस्तान जाएंगे उन्हें ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से इसे देखना चाहिए। जो पाकिस्तान जाएगा उन्हें आतंकवादी कहा जाएगा।'
विज्ञापन


खान के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए सिद्धू ने कहा, 'वह राजनीति में खरोंच सहकर खड़े हुए हैं, वह एक महान चरित्र हैं। मैं उन्हें आशा की एक किरण के तौर पर देखता हूं। मेरे लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह उनकी तरफ से निजी निमंत्रण है ना कि राजनीतिक। मैं सरकार की विदेश नीति और देश का सम्मान करता हूं लेकिन यह निजी आमंत्रण है। मेरा मानना है कि खिलाड़ी और कलाकार रुकावटों को हटाते हैं। गुणवान व्यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उनपर भरोसा किया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed