फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swamy, Navjot Sidhu, Mary Kom may get BJP Rajya Sabha berths

स्वामी, सिद्धू, मैरी कॉम और दासगुप्ता को राज्यसभा के सदस्य मनोनीत

Fri, 22 Apr 2016 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Swamy, Navjot Sidhu, Mary Kom may get BJP Rajya Sabha berths
राज्यसभा में भाजपा के स्थिति कमजोर है - फोटो : PTI

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राज्यसभा के छह मनोनीत सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी है। छह मनोनीत सदस्यों भाजपा के सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी, अर्थशास्‍त्री नरेंद्र जाधव, ओलपिंक मेडलिस्ट मेरी कॉम, मलायम अभिनेता सुरेश गोपी, क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और पत्रकार स्वप्न दास गुप्ता का नाम शामिल है। इन सभी नामों को केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यसभा में मनोनित सांसदों की संख्या 12 है जिस पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगों को सांसद बनने का मौका दिया जाता है। केंद्र सरकार इन्हीं पदों को भरने के लिए सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुब्रमण्यम स्वामी, ओलम्पिक मेडल विजेता मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव, पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धु, मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी और पत्रकार स्वपन दासगुप्ता को मनोनीत करने की योजना थी।
विज्ञापन


राज्यसभा में फिलहाल 12 में से 7 सांसदों के पद खाली हैं जिसको भरने की जिम्मेदारी सरकार के पास ही है। राज्यसभा में स्वतंत्र सांसदों और मनोनीत सांसदों के मतदान की गिनती संयुक्त रूप से होती है। ऐसे में यह राज्यसभा में सरकार की स्थिति कुछ मजबूत होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी बिल पास होने में मिलेगी मदद

Swamy, Navjot Sidhu, Mary Kom may get BJP Rajya Sabha berths
कई सांसदों का कार्यकाल हो रहा है खत्म - फोटो : PTI

इन सांसदों का मनोयनय केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते हैं। ऐसे में सरकार जिन लोगों के नाम को आगे बढ़ा सकती है उसमें कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

गौरतलब है कि सरकार जीएसटी बिल को पास करवाने में नाकाम रही है। लोकसभा में पूर्ण बहुमत होने की वजह से यह बिल नीचले सदन में तो पास हो जाता है लेकिन उच्च सदन में विपक्ष के सांसदों की संख्या अधिक होने की वजह से वह पास नहीं हो पाता है। ऐसे में मनोनित सांसदों की नियुक्ति के बाद सरकार के पक्ष में मतदान करने वाले सांसदों की संख्या में ईजाफा हो जाएगा।

फिलहाल राज्यसभा में सांसदों की संख्या के मामले में कांग्रेस और उसके समर्थित पार्टियों का पलड़ा एनडीए पर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा कई अन्य सांसदों का कार्यकाल भी इस साल खत्म हो रहा है। ऐसे में उच्च सदन में भाजपा समर्थित सांसदों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed