फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swachh Survekshan Award 2021: Corporation commissioner Pratibha Pal engaged throughout pregnancy to keep Indore top

स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2021 : इंदौर को अव्वल रखने के लिए पूरी गर्भावस्था में जुटी रहीं निगम आयुक्त प्रतिभा पाल

Sun, 21 Nov 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 21 Nov 2021 03:42 AM IST
सार

इंदौर शहर की निगम आयुक्त प्रतिभा पाल नौ माह तक पूरी गर्भावस्था के बावजूद उन्होंने शहर की स्वच्छता का जिम्मा मुस्तैदी से संभाले रखा। वहीं, प्रसव के 11 दिन बाद ही फिर से काम पर लौट आईं। शनिवार को शहर को पहला पुरस्कार मिलने के अवसर पर उन्होंने कहा, गर्भावस्था के दौरान काम करना मुश्किल जरूर था, लेकिन टीम के समर्पण ने कठोर श्रम के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Swachh Survekshan Award 2021: Corporation commissioner Pratibha Pal engaged throughout pregnancy to keep Indore top
इंदौर शहर की निगम आयुक्त प्रतिभा पाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर को पांचवीं दफा सबसे स्वच्छ शहर का तमगा दिलाने के पीछे शहर की निगम आयुक्त प्रतिभा पाल का बड़ा हाथ रहा है। बताया जा रहा है कि नौ माह तक पूरी गर्भावस्था के बावजूद उन्होंने शहर की स्वच्छता का जिम्मा मुस्तैदी से संभाले रखा। वहीं, प्रसव के 11 दिन बाद ही फिर से काम पर लौट आईं।

विज्ञापन


शनिवार को शहर को पहला पुरस्कार मिलने के अवसर पर उन्होंने कहा, गर्भावस्था के दौरान काम करना मुश्किल जरूर था, लेकिन टीम के समर्पण ने कठोर श्रम के लिए प्रेरित किया। शहर के तमाम 11 हजार सफाईकर्मियों ने बीते पांच वर्षों से लगातार बेहतरीन काम किया है। इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आयुक्त के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा, गर्भावस्था में भी पाल ने पूरे समर्पण से काम किया।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मध्यप्रदेश ने बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर लगातार पांचवीं बार देशभर में सबसे स्वच्छ शहर बना है। 2017 से शुरू हुआ सिलसिला 2021 में भी जारी रहा। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भी इंदौर ने टॉप किया है। इस अवार्ड के तौर पर इंदौर नगर निगम को 12 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इंदौर को कुल तीन अवार्ड मिले हैं। वहीं, मध्यप्रदेश को कुल 31 पुरस्कार मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के लगातार पांचवीं बार अव्वल रहने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरी लहजे में शुभकामनाएं दी। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर लिखा- अरे वाह भिया! छा गया अपना इंदौर फिर से। इंदौर अद्भुत है, गजब है। धन्य है इंदौर की जनता, इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को, सांसद, विधायक, प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर.. मेरे प्यारे इंदौरवासियों ने तो कमाल कर दिया। #SafaimitraSurakshaChallenge में इस शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर हम सभी को गौरवान्वित किया। आप सभी को बहुत बधाई, सभी को प्रणाम।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed