फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu demands central forces for 3 more months after polls, TMC calls it 'defeatist mentality'

West Bengal: सुवेंदु ने केंद्रीय बलों को लेकर की ऐसी मांग कि TMC को लगी मिर्ची; कहा- वे अपनी स्थिति जानते हैं

Mon, 08 Apr 2024 07:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Apr 2024 07:04 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को देखते हुए लोकसभा चुनावों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कुल 92,000 कर्मियों को तैनात किए जाने की संभावना है। यह किसी भी राज्य में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Suvendu demands central forces for 3 more months after polls, TMC calls it 'defeatist mentality'
ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा को लेकर बिना नाम लिए सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधा है। सुवेंदु ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में तैनात केंद्रीय बलों को चुनाव के बाद तीन महीने तक और तैनात रखा जाना चाहिए। उनके इस बयान पर टीएमसी ने भी पलटवार किया है। टीएमसी ने कहा कि उनका बयान पराजयवादी मानसिकता को दिखाता है। 

विज्ञापन


बता दें कि सुवेंदु अधिकारी आज यानी सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) हटाए जाने के बाद भी करीब तीन महीनों तक केंद्रीय बलों को बंगाल में रहने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव के बाद की हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी।इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी इस मांग को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखेंगे। बता दें कि साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों और 2023 में पंचायत चुनावों के बाद व्यापक हिंसा हुई थी। जिसके कारण राज्य में कई लोगों की मौत भी हुई थी। तब भाजपा ने इसका आरोप टीएमसी सरकार पर लगाया था। 
विज्ञापन


टीएमसी ने किया पलटवार
सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को टीएमसी ने पराजयवादी मानसिकता बताया है। टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा कि सुवेंदु अधिकारी ने मांग की कि एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) हटाए जाने के बाद भी केंद्रीय बलों को बंगाल में रहने की अनुमति दी जाए। टीएमसी ने कहा कि वह इसे किसी और से बेहतर जानते हैं कि राज्य में उनकी पार्टी जर्जर स्थिति में है। बंगाल में बीजेपी की कोई राजनीतिक पकड़ नहीं है। इसलिए अपनी घटती प्रासंगिकता को बचाने के लिए भगवा पार्टी को एकमात्र विकल्प केंद्रीय बलों के प्रवास को बढ़ाने का दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को देखते हुए लोकसभा चुनावों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कुल 92,000 कर्मियों को तैनात किए जाने की संभावना है। यह किसी भी राज्य में सबसे अधिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed