{"_id":"63f1f6b8b222249d1e01f85f","slug":"suvendu-adhikari-blasts-cm-mamata-banerjee-accuses-her-of-using-public-money-for-political-ends-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'राजनीतिक लाभ के लिए जनता के पैसे का हो रहा इस्तेमाल', सुवेंदु बोले- धन का स्त्रोत बताएं सीएम ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'राजनीतिक लाभ के लिए जनता के पैसे का हो रहा इस्तेमाल', सुवेंदु बोले- धन का स्त्रोत बताएं सीएम ममता
Sun, 19 Feb 2023 03:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 19 Feb 2023 03:47 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। हाल ही में एक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने उसमें उपस्थित स्कूली बच्चों की उपस्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में छात्रों और योजना के गरीब लाभार्थियों को लाने ले जाने के लिए 700 बसें किराए पर ली गई थीं। और इसके लिए 78 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : PTI
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी राजनीतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, अधिकारी ने हाल ही में हुए कार्यक्रम में खर्च को लेकर भी सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य की सार्वजनिक वितरण योजना के लाभार्थियों के लिए बांकुड़ा जिले में एक समारोह आयोजित करने पर पूछा कि इस कार्यक्रम के लिए धन कहां से आया? उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'चूंकि इस तरह के भारी खर्च को पूरा करने के लिए धन का स्रोत अज्ञात है, क्या डीएम बांकुड़ा बताएंगे कि इसके लिए धन कहां से आया? मध्याह्न भोजन? पीएम पोषण? केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण के लिए अनुदान? जब पश्चिम बंगाल वित्तीय संकट में है तो ऐसी फिजूलखर्ची क्यों?'
विज्ञापन
रुपये देकर कार्यक्रम में बुलाए गए बच्चे
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों की उपस्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा करते हुए लिखा कि कार्यक्रम में छात्रों और योजना के गरीब लाभार्थियों को लाने ले जाने के लिए 700 बसें किराए पर ली गई थीं। और इसके लिए 78 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को कार्यक्रम में आने के लिए रुपये दिए गए थे। सरकारी खजाने से रुपये देकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक भाषणों को सुनने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अपने अगले ट्वीट में सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि अन्य खर्चों की बात की जाए तो 8000 पुलिस कर्मियों की तैनाती, मंच का निर्माण और सजावट, चंदवा; साजो-सामान का खर्च आदि पर लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये खर्चे गए। अधिकारी ने बताया कि सीएम का यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से राजनीतिक था।
ममता बनर्जी ने किया था ये एलान
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बांकुड़ा जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे संबोधित करते हुए बंगाल की सीएम ममता ने घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य में 10 लाख युवाओं को सुरक्षित आजीविका खोजने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने दो लाख युवाओं में से हर ऐसे युवा को जो अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी।