फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari Allegations of corruption in SSC recruitment releases audio clip of jailed TMC MLA

Suvendu Adhikari: SSC भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप, सुवेंदु ने जेल में बंद TMC विधायक की ऑडियो क्लिप जारी की

Mon, 17 Nov 2025 12:38 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 17 Nov 2025 12:38 AM IST
सार

SSC Scam: पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जेल में बंद एक टीएमसी विधायक ने सितंबर में हुई परीक्षा के लिए पैसों की वसूली की है। उन्होंने एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की और पूरा मामला ईडी को सौंपने की बात कही।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari Allegations of corruption in SSC recruitment releases audio clip of jailed TMC MLA
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर नए विवाद में घिर गई है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को ताजा एसएससी भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया कि जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने फिर से पैसों के बदले नियुक्ति तय कराने की कोशिश की है। इस आरोप के साथ अधिकारी ने एक कथित ऑडियो क्लिप भी मीडिया के सामने पेश की, जिससे मामला और गर्मा गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने आरोप उसी परीक्षा को लेकर लगाए हैं जिसे स्कूल सर्विस कमीशन ने सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोजित कराया था। शीर्ष अदालत ने अप्रैल में एसएससी की 2016 की पैनल को अवैध करार देते हुए करीब 26,000 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि नई परीक्षा में भी गड़बड़ियां दोहराई गईं और जेल में बंद विधायक ने हर अभ्यर्थी से रकम मांगी।
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में आरोप
नंदीग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कथित ऑडियो क्लिप चलाते हुए दावा किया कि इसमें सुनी जाने वाली आवाज उसी विधायक की है, जो अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। अधिकारी ने कहा कि वे सोमवार को पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा की इस रणनीति का जवाब कहां से लाएगा विपक्ष? पढ़ें जीत की पूरी इनसाइड स्टोरी

ऑडियो क्लिप में क्या?
अधिकारी ने आरोप लगाया कि संबंधित विधायक, जिसे पहले भी एसएससी घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जेल में रहते हुए भी पैसों की वसूली कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि ये लोग 50,000 रुपये तक मांग रहे हैं। मेरे पास सबूत है कि 15,500 रुपये पहले ही दिए गए हैं। मैं चाहता हूं कि यह मामला किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। यह विधायक 25 अगस्त को ईडी की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल कोलकाता के अलीपुर सुधार गृह में बंद है।


उम्मीदवारों से सीधी अपील
अधिकारी ने एसएससी अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और हर साल परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद उनकी ओएमआर कॉपी भी दी जाएगी और सरकार बनने पर पहले तीन साल तक आयुसीमा में छूट दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव वे अपनी पार्टी के अंतिम घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।

टीएमसी की प्रतिक्रिया
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने अधिकारी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेता भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ टीएमसी नेता ने बयान दिया कि इन आरोपों की उचित जांच होनी चाहिए, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि अधिकारी खुद मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं। उन्हें हजारों उम्मीदवारों के भविष्य को खतरे में नहीं डालना चाहिए। टीएमसी ने दावा किया कि एसएससी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed