फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendhu Adhikary Dig at CM mamta says that Queen of thieves Suspended from WB Assembly

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी पर की विवादित टिप्पणी, कहा- 'चोरों की रानी'

Wed, 29 Nov 2023 11:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी को 'चोरों की रानी' करार दिया। 

विज्ञापन
Suvendhu Adhikary Dig at CM mamta says that Queen of thieves Suspended from WB Assembly
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा से निलंबित होने के एक दिन बाद नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आग बबूला हो गए। ममता बनर्जी पर विवादित बयान देते हुए उन्होंने चोरों की रानी करार दिया। बुधवार को सुवेंदु अधिकारी द्वारा राज्य विधानसभा के परिसर में टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया गया। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी द्वारा मनरेगा और पीएम आवास योजना के लिए केंद्रीय निधि के कथित गैर भुगतान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया ।
विज्ञापन


कार्यवाही के दौरान विधानसभा के भीतर तोड़फोड़ की गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपा की रैली में लोगों की भीड़ ये दर्शाती है कि लोग बदलाव चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से अहसास हो गया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चनाव के लिए लोगों में जोश है। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, रैली में गला खराब होने के कारण मैं ज्यादा भाषण में बोल नहीं सकता। लोगों की भीड़ ने इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह था। साथ ही टीएमसी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, जो लोग बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वे सभी चोर हैं। हमने आवाजा उठाकर सरकार को आईना दिखाया है। साथ उन्होंने कहा, जो मंत्री जेल में बंद हैं, वे अभी भी पद पर बने हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी चोर है। बात दें सुवेंदु अधिकारी को बुधवार को स्पीकर बिमान बनर्जी के खिलाफ कथित तौप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed