{"_id":"6012c516b26a461e38516890","slug":"suspension-of-scheduled-international-passenger-flights-extended-till-february-28-aviation-regulator-dgca","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें : 28 फरवरी तक निलंबित रहेंगी, डीजीसीए ने लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें : 28 फरवरी तक निलंबित रहेंगी, डीजीसीए ने लिया फैसला
Thu, 28 Jan 2021 07:37 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से विदेश जाने वाली उड़ानों को शुरू होने में अभी एक माह का वक्त और लगेगा। विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से यह फैसला लिया गया है। डीजीसीए ने अपने फैसले में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
डीजीसीए ने कहा है कि चुनिंदा रूटों पर खास आधार पर अंतरराष्ट्रीय शिड्यूल्ड उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा इजाजत दी जा सकती है। ताजा फैसले का अंतरराष्ट्रीय परिवहन उड़ानों और उसके द्वारा मंजूर की जा चुकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
एयर बबल में चुनिंदा उड़ानें जारी
विमानन नियामक ने स्पष्ट किया कि यह पाबंदी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि भारत की शिड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च के बाद से निलंबित है, लेकिन मई से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं। इनके अलावा जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ दो पक्षीय एयर बबल समझौते के तहत भी उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
24 देशों के साथ एयर बबल समझौते
भारत ने करीब 24 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान व फ्रांस शामिल हैं।
क्या है एयर बबल समझौता
इस समझौते के तहत भारत ने यात्री उड़ानों के संचालन के लिए खास समझौता किया है। इसे एयर बबल नाम दिया गया है। इसके जरिए संबंधित देशों के बीच उनकी एयर लाइनें उड़ानों का संचालन कर सकती हैं।
Suspension of scheduled international passenger flights extended till February 28: aviation regulator DGCA
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2021