एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को जेडीयू और AIADMK का मिला समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के नाम पर धीरे-धीरे विपक्ष भी एक मत होता नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद वेंकैया नायडू ने नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। वहीं जेडीयू के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिसामी ने भी एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की बात कही है।
Have decided to support NDA's presidential candidate #RamNathKovind: Tamil Nadu Chief Minister E Palanisamy pic.twitter.com/OllPbsXn6s
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017विज्ञापन
JDU's support to #RamNathKovind clearly speaks of his wider acceptability among non- NDA parties:Union Minister Venkaiah Naidu pic.twitter.com/N4nS3vvMaO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
इससे पहले बुधवार की शाम एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवारके नाम पर समर्थन को लेकर लालू यादव का बयान सामने आया है। आरजेड़ी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है कि हम वहीं करेंगे जो गुरुवार की पार्टी बैठक में तय होगा। वहीं रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के लिए नीतीश कुमार ने पटना में पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में भी नीतीश एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के मामले पर फैसला नहीं कर सके हैं। नीतीश ने बैठक में अपने विधायकों से कहा कि वो गुरुवार तक पटना से बाहर न जाएं। वहीं जेडीयू के एक विधायक रत्नेश सदा ने बैठक के बाद दावा किया है कि जेडीयू, एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी।Will go by whatever is decided in the meet tomorrow: Lalu Prasad Yadav,RJD on support to NDA's presidential candidate #RamNathKovind
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
इन सबसे अलग बीजेपी के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीमनोहर जोशी से मुलाकात भी की है। कोविंद आज लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात करने वाले हैं।We have decided to support #RamNathKovind: Ratnesh Sada, JDU MLA after JDU meeting in Bihar's Patna pic.twitter.com/pvdMHh1UID
— ANI (@ANI_news) 21 June 2017
NDA उम्मीदवार कोविंद पर नीतीश कुमार का रुख सकारात्मक
आपको बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार को लेकर नीतीश कुमार का रुख सकारात्मक है। कोविंद को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित कर बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक से पूरा विपक्ष सकते में है। राष्ट्रपति चुनावों को लेकर विपक्षी दलों की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार से खुश नहीं है। ऐसे में विपक्षी दल गुरुवार यानि 22 तारीख को ये साफ करेंगे कि वो बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन देंगे या नहीं। या फिर इस चुनाव के लिए विपक्ष अपना नया उम्मीदवार उतारेगी।
नीतीश कुमार ने सोमवार को ही कोविंद को बधाई देकर उनके प्रति अपना सकारात्मक रुख साफ कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बारे में अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। कोविंद बिहार के राज्यपाल रहे हैं और उनपर किसी भी तरह का कोई दाग नहीं लगा है।