फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspected coronavirus patient ran from Karnataka hospital

कर्नाटक: कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज अस्पताल से भागा, हाई अलर्ट जारी

Mon, 09 Mar 2020 02:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Suspected coronavirus patient ran from Karnataka hospital
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

दुबई से कर्नाटक के मंगलूरू हवाईअड्डे पर आए जिस व्यक्ति को कोरोनावायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती करवाया गया था, वह अस्पताल से भाग गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। व्यक्ति रविवार को यहां आया था, उसे तेज बुखार था और कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण भी उसमें नजर आए थे जिसके बाद उसे जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उसने रात को अस्पताल के स्टाफ से झगड़ा किया। उसका कहना था कि वह संक्रमित नहीं है और यह कहते हुए अस्पताल से चला गया कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा। अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मंगलूरू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed