फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suspect terrorist Moniruddin Khan arrested by stf in West Bengal

West Bengal: एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, AQIS का सदस्य होने का शक, 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Sun, 06 Nov 2022 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 10:00 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है। उसके संबंध अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के साथ बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
suspect terrorist Moniruddin Khan arrested by stf in West Bengal
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ के मुताबिक, मोनिरुद्दीन खान नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र  20 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सदस्य है। वह संगठन को रसद सहायता प्रदान करता था। आरोपी को कलकत्ता की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर भर्ती में मदद करने के साथ-साथ झूठे भारतीय आईडी कार्ड तैयार करके संगठन को रसद सहायता प्रदान की। उसे शनिवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था। हमें उसके ठिकाने के बारे में पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद पता चला। इसके बाद हमने योजना बनाई और शनिवार को उसे मथुरापुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed