फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma urges 500 Indians stranded in Tripoli immediately urged to leave Libya

500 भारतीयों से सुषमा ने की तुरंत लीबिया छोड़ने की अपील, बोलीं- बाद में होगा मुश्किल

Sat, 20 Apr 2019 05:04 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
Sushma urges 500 Indians stranded in Tripoli immediately urged to leave Libya
sushma swaraj
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में जारी हिंसा के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वहां फंसे भारतीयों से तत्काल लीबिया छोड़कर किसी अन्य देश में निकलने की अपील की है। विदेश मंत्री ने कहा कि अगर वे लोग तुरंत वहां से नहीं निकलते हैं तो बाद में उन्हें निकालना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘लीबिया में भारी संख्या में लोगों के निकलने और यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद करीब 500 से ज्यादा भारतीय त्रिपोली में फंसे हैं। त्रिपोली में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। फिलहाल वहां विमान सेवा चालू है। कृपया आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों से तुरंत त्रिपोली छोड़ने को कहें। बाद में उन्हें वहां से निकाल पाना संभव नहीं होगा।’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रधानमंत्री फैयाज अल सराज को सत्ता से बेदखल करने के लिए लीबिया के सैन्य कमांडर खलीफा के समर्थकों ने त्रिपोली हमले शुरू कर दिए हैं। पिछले दो हफ्तों में लीबिया की राजधानी में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed