{"_id":"5984e29d4f1c1bd7588b4602","slug":"sushma-swaraj-will-visit-to-nepal-for-bimstec-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":" BIMSTEC सम्मेलन के लिए नेपाल का दौरा करेंगी सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BIMSTEC सम्मेलन के लिए नेपाल का दौरा करेंगी सुषमा स्वराज
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली।
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने जा रही बिम्सटेक देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्री 10 अगस्त को नेपाल के लिए रवाना होंगी और 11 अगस्त की रात स्वदेश लौटेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान वह बिम्सटेक के सदस्य देशों बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। सुषमा ऐसे समय में नेपाल जा रही हैं जब वहां के नए प्रधानमंत्री 23 अगस्त को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक इस बैठक में इससे पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही कुछ नई योजनाओं पर चर्चा होगी। निर्णयों को अमलीजामा पहनाने की राह में आने वाली समस्या को भी दूर करने पर मंथन होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान सुषमा अपने नेपाली समकक्ष के अतिरिक्त वहां के पीएम से नेपाल के संविधान पर भी चर्चा कर सकती हैं।