{"_id":"592777334f1c1b6f10535b80","slug":"sushma-swaraj-thanks-pak-for-daughter-of-india-uzma-s-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्मा की वापसी पर सुषमा ने पाक को कहा शुक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उज्मा की वापसी पर सुषमा ने पाक को कहा शुक्रिया
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 26 May 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्मा मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों ने राजनीतिक तनाव पर मानवता को तरजीह दी है। एक ओर जहां पाकिस्तान ने दोनों देशों के रिश्तों की आंच उज्मा के मामले पर नहीं पड़ने दी, वहीं भारत ने इस मानवीय रुख के लिए पाक का शुक्रिया करना नहीं भूला। उज्मा की वापसी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी गृह व विदेश मंत्रालय के साथ-साथ इस मामले की सुनवाई करने वाले जज की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
उज्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्री ने कहा कि बिना आज अगर उज्मा यहां है तो इसके लिए पाकिस्तान के विदेश और गृह मंत्रालय का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस मामले के मानवीय पक्ष को समझते हुए भारत के साथ सहयोग किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उज्मा के खिलाफ मुकदमा करने वाले ताहिर ने मामले को पाकिस्तान की प्रतिष्ठा से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन मामले की सुनवाई कर रहे जज ने उसकी कोशिश को सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन