फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj Said, Nathu La pass has now been opened for Kailash Mansarovar Yatra

सुषमा बोलीं- 1580 तीर्थयात्री जाएंगे कैलाश मानसरोवर, चीन ने खोला नाथुला दर्रा

Tue, 08 May 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Said, Nathu La pass has now been opened for Kailash Mansarovar Yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने चीन के विदेश मंत्री से कहा है कि जब तक लोगों के आपस में रिश्ते नहीं सुधरेंगे तब तक सरकार को अपने मकसद में कामयाबी नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


सुषमा ने कहा कि पिछली यात्रा के दौरान नाथुला दर्रे को बंद कर दिया गया था और इससे लोगों को काफी दुख पहुंचा था। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नाथुला को फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यात्रा के लिए लिपुलेख से होकर 18 बैच भेजेंगे, हर बैच में 60 तीर्थयात्री होंगे। वहीं नाथुला से 10 बैच जाएंगे जिसमें 50 यात्री होंगे। करीब 1580 लोग इस साल मानसरोवर यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत और चीन एक बार फिर सिक्किम में नाथूला दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर सहमत हो गए थे। दोकलम पर दोनों देशों में हुए विवाद के बाद 10 महीने पहले इस रास्ते से श्रद्धालुओं का आवागमन रोक दिया गया था।


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की मुलाकात में इस पर सहमति बनी थी। साझा बयान में सुषमा ने कहा था, हम भी खुश हैं कि कैलाश मानसरोवर यात्रा नाथुला दर्रे के जरिए इस साल फिर शुरू हो रही है। मैं चीन के पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त हूं। विदेश मंत्रालय धार्मिक महत्व वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा का हर साल जून से सितंबर तक आयोजन करता है। यात्रा दो रास्तों लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) के जरिए कराई जाती है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed