फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj said Hum hain na to the person who threatens suicide in Riyadh

रियाद में रहने वाले भारतीय ने दी आत्महत्या की धमकी, सुषमा बोलीं- हम हैं न

Thu, 18 Apr 2019 10:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Apr 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj said Hum hain na to the person who threatens suicide in Riyadh
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने गुरुवार को दो भारतीयों को मदद का आश्वासन दिया। एक भारतीय अमेरिका का तो दूसरा सऊदी अरब का है। स्वराज ने रियाद में रह रहे एक भारतीय को मदद का आश्वासन दिया जो पिछले एक साल से भारत वापस आने के लिए भारतीय दूतावास की मदद मांग रहा है।

विज्ञापन


अली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सर एक बात बताएं आप लोग मेरी मदद कर सकते हो या मुझे खुदखुशी कर लेनी चाहिए। तकरीबन 12 महीनों से मैं दूतावास से गुहार लगा रहा हूं लेकिन दूतावास मुझे समझा रहा है। मुझे भारत भिजवा सकते हो तो मेहरबानी होगी क्योंकि मेरे चार बच्चे भी हैं सर।'
विज्ञापन


अली के ट्वीट पर विदेश मंत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'खुदखुशी की बात नहीं सोचते। हम हैं ना। हमारा दूतावास पूरी मदद करेगा। रियाद भारतीय उच्चायोग कृपया मुझे इसकी पूरी रिपोर्ट भेजिए।' उन्होंने अधिकारियों से इसका जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक ट्विटर यूजर क्षितिज का धन्यवाद किया। जिसने भुगतान के पुराने तरीकों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए। जिसपर उन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय उच्चायुक्त से जवाब मांगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'इसे मेरे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। हम इसका परीक्षण करेंगे।'

दरसअल, क्षितिज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुषमा स्वराज मैडम सैन फ्रांसिस्को का उच्चायोग सत्यापन के लिए मनी ऑर्डर या कैशियर चेक के जरिए भुगतान करने को कहता है। डिजिटलाइजेशन के जमाने में विदेश में भारत सरकार भुगतान के पुराने तरीकों का इस्तेमाल क्यों कर रही है? कम से कम कार्ड तो स्वीकार कीजिए। भारत में आप करते हैं तो अमेरिका में क्यों नहीं।'  
 
सुषमा स्वराज उन सभी भारतीयों की तुरंत मदद करती हैं जो ट्विटर पर उन्हें मैसेज करते हैं। उन्होंने अमेरिका में एक ऐसे भारतीय की मदद की जिसका वाशिंगटन में पासपोर्ट खो गया था। वह भी ऐसे समय पर जब उसे अपनी शादी के लिए यात्रा करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed