अस्पताल के बेड से भी लोगों की मदद कर रही हैं सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमार हैं और 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद वो किसी न किसी तरह से उन लोगों के लिए भी वक्त निकाल रही हैं, जिनको उनकी मदद की सख्त जरूरत है।
सुषमा का किडनी फेल होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। एम्स में ही काम कर रही गीता ने जब सुषमा स्वराज से ट्वीट के जरिए मदद की गुहार लगाई तो विदेश मंत्री पीछे नहीं हटीं।
गीता एम्स में रिसर्च स्कॉलर हैं और उन्हें 7 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत करना है। उन्होंने 14 नवंबर को वीजा के लिए अप्लाई किया था। गीता ने रविवार शाम सुषमा स्वराज से ट्विटर के जरिए मदद मांगी।
गीता ने ट्वीट के जरिए लगाई मदद की गुहार
गीता ने ट्वीट में लिखा " मैं एक पीएचडी स्कॉलर हूं ,क्या आप मेरी एयूएस का वीजा दिलाने में मदद कर सकती हैं"। हालांकि कई लोगों ने गीता के इस ट्वीट की आलोचना की, लेकिन विदेश मंत्री ने कहा कि " गीता मैं भी एम्स के अंदर हूं आप मुझे देखने आ सकती हैं। मुझसे जो बेहतर हो सकेगा वो मैं करूंगी।"
Geeta - I am also in AIIMS. Pl come and see me here. I will do my best to help you. https://t.co/lH1RYlclDy
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 4, 2016
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद लगातार न्यूज रिपोर्ट्स देख रही हैं। साथ ही जिसका वो जवाब दे सकती हैं उसका जवाब भी दे रही हैं। इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी महिला से गैंगरेप के मामले में सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए।
स्वराज ने इन ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है। साथ ही दिल्ली पुलिस से भी कहा कि वो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करें।