{"_id":"5a5858a74f1c1be9408b4593","slug":"sushma-swaraj-help-indian-woman-stranded-on-kualalumpur-airport-with-her-son-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया: एयरपोर्ट से बेटे के शव को स्वदेश लाना चाहती थी मां, सुषमा स्वराज ने की मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मलेशिया: एयरपोर्ट से बेटे के शव को स्वदेश लाना चाहती थी मां, सुषमा स्वराज ने की मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से फिर एक मां का दर्द कम हुआ है। विदेश में बसे एक भारतीय को विदेश मंत्रालय की तरफ से मदद पहुंचाई गई। एक मां जो अपने बेटे की लाश के साथ कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक फंस गई थी सुषमा स्वराज के प्रयास से अब वो अपने बेटे के शव को वो भारत ला सकेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही महिला के साथ उसका बेटा भी हवाई सफर कर रहा था। लेकिन कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर अचानक उसकी मौत हो गई। इसके बाद मां इस दुखद परिस्थिति में फंस गई। तभी एक नेटिजेन ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुषमा स्वराज ने तुरंत कार्रवाई की और अब मां अपने बेटे के शव को भारत ला सकेगी।
विज्ञापन
ट्वीट पर एक्शन लेते हुए सुषमा स्वराज ने तुरंत कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग को मदद की बात कही, सुषमा स्वराज ने कहा कि शव को सरकार के खर्च पर भारत लाया जाएगा। मामले पर सुषमा स्वराज ने बाद में ट्वीट भी किया और लिखा कि ‘भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
विज्ञापन
Indian High Commission official is escorting the mother and mortal of remains of the deceased son from Malaysia to Chennai. My heartfelt condolences to the bereaved family. https://t.co/5FTCTzFYSe
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 11, 2018
इससे पहले भी विदेश में बसे भारतीयों के प्रति सुषमा स्वराज के साकारात्मक प्रयास देखे जा चुके हैं, हाल ही में नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छुड़ा लिया था। इसके बाद भारतीय उच्चायुक्त की मदद से सभी की रिहाई की खबर भी दी थी। बता दें कि नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत में फंसे इन चार भारतीयों में से दो ने सुषमा स्वराज को मदद के लिए ट्वीट किया था।