फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj gave advice to Rahul Gandhi on his comment on Lal Krishna Advani

आडवाणी पर राहुल के बयान पर बिफरीं सुषमा, कहा- भाषाई मर्यादा का ख्याल रखें

Sat, 06 Apr 2019 01:55 PM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj gave advice to Rahul Gandhi on his comment on Lal Krishna Advani
राहुल गांधी-सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/PTI

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। राहुल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर की रैली में कहा था कि मोदीजी अपने गुरु के आगे हाथ तक नहीं जोड़ते हैं। उनके इस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पलटवार करते हुए उन्हें अपनी भाषा को मार्यादा में रखने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


राहुल को सलाह देते हुए सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा, 'राहुलजी, अडवाणीजी हमारे पिता तुल्य हैं। आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है। कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें।' 
विज्ञापन

 


रैली के दौरान राहुल ने कहा था, 'पीएम मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु और पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी के सामने हाथ तक नहीं जोड़ते। हिंदू धर्म में सबसे बड़ी चीज गुरु-शिष्य का रिश्ता होता है। आप बताइए इससे बड़ी कोई चीज है। आडवाणीजी की आज क्या हालत है?' 

इसके ठीक बाद राहुल ने आडवाणी और पीएम के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'स्टेज से उठाकर... गुरु को (कुछ शब्द आपत्तिजनक होने की वजह से हम नहीं लिख रहे हैं) स्टेज से उतारा है आडवाणी जी को और फिर हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि हिंसा करनी चाहिए।'

उन्होंने कहा, '2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा और प्रेम वाली है। हम मोदी की नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेंगे। आपने सुना मैं प्यार से बोलता हूं, मेरे भाषण में नफरत नहीं सुनाई देगी।

बता दें कि भाजपा ने आडवाणी को इस बार गांधीनगर से टिकट नहीं दिया है। वह छह बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। उनकी जगह इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल ने अपने भाषण में पुलवामा का जिक्र भी किया।

हाल ही में आडवाणी ने एक ब्लॉग लिखा था। जिसके बाद से पार्टी पर विरोधियों को हमला करने का मौका मिल गया है। ब्लॉग में उन्होंने साफ कहा कि भाजपा से अलग राजनीतिक राय रखना देशविरोधी होना नहीं है। इसके अलावा उन्होंने गांधीनगर की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed