फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushilkumar Shinde says, BJP is not understanding the context of the statement and commenting on it.

Maharashtra: अपने विवादित बयान पर सुशील कुमार शिंदे ने दी सफाई, कहा- उनकी टिप्पणी को समझा नहीं गया, वो मजाक था

Wed, 11 Sep 2024 03:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को समझा नहीं गया, वो बस एक मजाक था। बता दें कि एक दिन पहले उन्होंने एक किताब के विमोचन के दौरान कहा था गृहमंत्री रहते हुए उन्हें लाल चौक जाने पर अंदर से डर लग रहा था।

विज्ञापन
Sushilkumar Shinde says, BJP is not understanding the context of the statement and commenting on it.
बयान पर सुशील कुमार शिंदे ने दी सफाई - फोटो : ANI

विस्तार

अपने विवादत बयान के कारण सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अब सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा, यह हल्की-फुल्की टिप्पणी थी। भाजपा बयान के संदर्भ को नहीं समझ रही है और इस पर टिप्पणी कर रही है। बता दें कि एक दिन पहले उन्होंने अपनी एक किताब के विमोचन के दौरान कहा था गृहमंत्री रहते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर के लाल चौक जाने पर अंदर से डर लग रहा था।
विज्ञापन


कांग्रेस पर भाजपा ने साधा निशाना
बता दें कि पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के इस बयान से कांग्रेस पार्टी की जमकर फजीहत हुई है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए यूपीए सरकार के दौरान उनके दावे पर करारा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री बनने से पहले मैं शिक्षाविद् विजय धर मिलने गया था। इस दौरान वो मुझे सलाह भी देते थे। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं इधर-उधर न घूमूं, बल्कि लाल चौक जाऊं, लोगों से मिलूं और डल झील घूमू। हालांकि उस सलाह से मुझे प्रसिद्धि मिली और लोगों को लगा कि यहां एक गृह मंत्री है जो बिना किसी डर के वहां जाता है, लेकिन मैं किसे बताऊं कि मैं अंदर से बहुत डर गया था।
विज्ञापन

 

#WATCH | Delhi: At the launch of his memoir 'Five Decades of Politics', Congress leader Sushilkumar Shinde says, "Before I became the Home Minister, I visited him (educationist Vijay Dhar). I used to ask him for advice. He advised me to not roam around but to visit Lal Chowk (in… pic.twitter.com/MJ4QhrKbwa

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 10, 2024


कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने ये बातें अपने ऊपर लिखी एक किताब के विमोचन के मौके पर कहीं, इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। यह किताब रशीद किदवई ने लिखी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed