फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushasan Mahotsav: BJP President JP Nadda said - caste politics caused big loss to the country

Sushasan: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- जातिवादी राजनीति से हुआ देश का बड़ा नुकसान

Fri, 09 Feb 2024 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 09 Feb 2024 06:31 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुशासन के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। किसी भी योजना को एकरूप से सबके हित के लिए लागू की जानी चाहिए। इससे उत्पादकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाकर लोगों का जीवन बेहतर करना सुशासन का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए...

विज्ञापन
Sushasan Mahotsav: BJP President JP Nadda said - caste politics caused big loss to the country
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विनय सहस्रबुद्धे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि देश में राजनीतिक संस्कृति बदल गई है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति 2014 के पहले और 2014 के बाद के एक अलग पैमाने पर देखी-समझी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने लंबे समय तक सरकारें चलाईं, लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ विशेष लोगों के लिए काम करने लगीं। इससे सुशासन की जगह कुशासन होने लगा। जातिवाद के कारण वोट बैंक पॉलिटिक्स बढ़ी, जिससे सबका हित साधने की उम्मीदों को गहरी चोट लगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह समझना चाहिए कि वे लाखों-करोड़ों लोगों के कस्टोडियन हैं।

विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि सुशासन के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। किसी भी योजना को एकरूप से सबके हित के लिए लागू की जानी चाहिए। इससे उत्पादकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाकर लोगों का जीवन बेहतर करना सुशासन का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। 50 करोड़ लोगों का जनधन खाता खुलवाकर लोगों को नकद आर्थिक सहायता पहुंचाना, आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना इसी के उदाहरण हैं।

विज्ञापन

मोदी सरकार का सुशासन अनुकरणीय- फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यों से सुशासन को सुपरिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जनहित के कार्यों से जिस तरह सामान्य लोगों के जीवन का स्तर बेहतर हुआ है, वह सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इसकी नींव अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार ने रखी थी, जिसे ऊपर उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना सुशासन का सर्वोत्तम उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के एक प्रमुख पदाधिकारी विनय सहस्रबुद्धे ने सुशासन पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की अनेक सरकारें जनहित के लिए कार्य कर रही हैं। सुशासन से कम संसाधनों में भी नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed