फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Death Case News Sanjay Raut take dig on cbi investigation says dont proud on your luck sharad pawar

Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत का शायराना अंदाज में निशाना, बोले- किस्मत पर इतना नाज न करें

Thu, 20 Aug 2020 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News Sanjay Raut take dig on cbi investigation says dont proud on your luck sharad pawar
सुशांत सिंह राजपूत केस: संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता की आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। वहीं इसपर शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को टिप्पणी की है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा है कि हमने बारिशों में भी, जलते हुए मकान देखे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, 'सजय ऊवाच: 'उनसे कहना की.. किस्मत पे इतना नाज ना करें.. हमने बारिशों में भी, जलते हुए मकान देखे हैं...' जय महाराष्ट्र!!' राउत से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार ने भी जांच का जिम्मा सीबीआई को देने पर टिप्पणी की। एनसीपी नेता ने कहा कि कहीं इसका भी हाल दाभोलकर हत्या मामले की तरह न हो जाए जो अभी तक अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुशांत केस : बिहार डीजीपी ने रिया पर फिर साधा निशाना, औकात' वाले बयान पर दी सफाई

मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के लिए हुआ सुशांत मामले का राजनीतिकरण: शिवसेना
शिवसेना ने गुरुवार को दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले का राजनीतिकरण मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की छवि खराब करने के लिए हुआ है। शिवसेना ने पूछा कि यदि पटना में दर्ज की गई एफआईआर सही थी, तो यदि मामले से संबंधित अन्य पात्र पश्चिम बंगाल में एफआईआर दर्ज करते हैं, तो क्या कोलकाता पुलिस को इसकी जांच करने का अधिकार मिल जाएगा?

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि मामले में मुंबई पुलिस की जांच अंतिम चरण में थी जब इसे रोक दिया गया और बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसे सौंप दिया गया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि भले ही अदालत को मुंबई पुलिस की जांच में कुछ भी गलत नहीं मिला लेकिन मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed