{"_id":"5fd0484ca98c053f5e540b00","slug":"sushant-singh-rajput-drug-case-ncb-raid-in-mumbai-lokhandwala-arrest-regale-mahakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drug Case: एनसीबी की छापेमारी में एक ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drug Case: एनसीबी की छापेमारी में एक ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त
Wed, 09 Dec 2020 09:15 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड ड्रग केस: ड्रग सप्लायर रीगल महाकाल
- फोटो : ANI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और मुंबई में छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया। एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि राजपूत की मौत से जुड़े मामले में मादक पदार्थ की यह ‘‘सबसे बड़ी बरामदगी’’ है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला समेत कुछ इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपी रीगल महाकाल को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में जांच एजेंसी की टीम ने यह अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की ‘मलाना क्रीम’ जब्त की गई। छापे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
#SushantSinghRajput death case: Accused Regel Mahakal being taken for a medical test. He'll be produced before court today. https://t.co/MqqF1De6wd pic.twitter.com/SQ3pmlvJTx
— ANI (@ANI) December 9, 2020
छापे के दौरान एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। मामले में मादक पदार्थ के कुछ तस्करों से पूछताछ के दौरान महाकाल का नाम सामने आया था। महाकाल आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।
राजपूत इस साल जून में बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। एनसीबी बॉलीवुड के कुछ हिस्से में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल के बारे में जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह छानबीन शुरू की गई थी। मामले में राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के कुछ कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।