फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant singh rajput case: Maharashtra HM Anil Deshmukh on AIIMS report - BJP did little politics, truth was revealed

सुशांत मामला: एम्स रिपोर्ट पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले- भाजपा ने की ओछी राजनीति, सामने आया सच

Tue, 06 Oct 2020 12:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 06 Oct 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput case: Maharashtra HM Anil Deshmukh on AIIMS report - BJP did little politics, truth was revealed
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एम्स की रिपोर्ट पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि पूरा देश देख सकता है कि सुशांत केस में सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा ने बिहार चुनाव की वजह से इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया। उन्होंने कहा कि सुशांत मामले के नाम पर महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। इससे यह साबित होता है कि मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच सही थी। उन्होंने कहा कि सुशांत केस में अब सच्चाई सामने आ चुकी है। 
विज्ञापन



देशमुख ने कहा, सुशांत के नाम पर महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची गई। इसके अलावा मुंबई पुलिस को भी बदनाम करने के लिए निशाना बनाया गया। मुंबई पुलिस की जांच रिपोर्ट को लेकर झूठ फैलाया गया। सब जानते हैं कि इससे पीछे कौन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस आयुक्त को बदनाम करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा, सुशांत मामले पर झूठ फैलाने के पीछे भाजपा है। भाजपा ने इस मुद्दे पर ओछी राजनीति की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुशांत मामले का राजनीतिकरण किया गया। इस मुद्दे को भाजपा द्वारा केवल इसलिए उछाला गया ताकि उन्हें चुनाव में फायदा मिल सके। 

देशमुख ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस को लेकर कहा, मैं देवेंद्र फडणवीस से पूछना चाहता हूं कि क्या वह गुप्तेश्वर पांडे (बिहार के पूर्व डीजीपी) के लिए प्रचार करेंगे, एक व्यक्ति जिसने महाराष्ट्र को बदनाम किया है। 

इससे पहले, मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने कहा, हम इससे (एम्स रिपोर्ट) बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। यही कूपर अस्पताल की टीम ने भी कहा था। वे सभी जिन्होंने बिना किसी सूचना के हमारी जांच की आलोचना की, विभिन्न चैनलों पर गए और टिप्पणियां कीं। मैं उन्हें वह बात उजागर करने की चुनौती देता हूं जो वे जानते हैं क्योंकि जांच पूरी तरह से गोपनीय थी। इसमें सभी के निहित स्वार्थ थे और यह एक प्रेरित अभियान था। 


वहीं, एम्स के पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता के शिवसेना से संबंध होने का आरोप लग रहा था। जिसपर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, यह एम्स फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट है। उनका शिवसेना से कोई राजनीतिक संबंध या किसी भी तरह का संबंध नहीं है।

राउत ने कहा, शुरुआत से ही इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यदि अब सीबीआई जांच पर भी भरोसा नहीं किया जा रहा है, तो हम अवाक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed