फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case Latest Update: Bihar YouTuber Rashid Siddiqui Arrested By Mumbai Police over fake news

सुशांत की मौत: यूट्यूब पर फेक न्यूज फैलाकर 15 लाख की कमाई करने वाला गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2020 01:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Latest Update: Bihar YouTuber Rashid Siddiqui Arrested By Mumbai Police over fake news
Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के बाद से यूट्यूब पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में एक यूट्यूबर को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अभिनेता की मौत के बारे में बीते चार महीनों में फेक न्यूज फैलाकर 15 लाख रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस मामले में शिवसेना की लीगल सेल से जुड़े वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने आरोपी पर मानहानि, सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और जानबूझकर अपमान के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन



पेशे से इंजीनियर है आरोपी
आरोपी का नाम राशिद सिद्दीकी (25) है और वह पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। सिद्दीकी का यूट्यूब पर 'एफएफ न्यूज' नाम से एक चैनल है। फिलहाल, आरोपी को अदालत से  जमानत मिल चुकी है। हालांकि, अदालत ने उसे जांच में सहयोग करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे, अक्षय कुमार के भी नाम जोड़े
सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत मामले में मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ ढेर सारी फेक न्यूज वाली खबरों को यूट्यूब पर प्रसारित किया। इन खबरों को लाखों लोगों ने देखा था। 

फेक न्यूज से सब्सक्राइबर भी बढ़े
पुलिस ने बताया है कि आरोपी सिद्दीकी ने अभिनेता की मौत के बाद की फर्जी खबरों से करीब 15 लाख रुपये की कमाई की। सुशांत की मौत से पहले सिद्दीकी के यूट्यूब चैनल पर दो लाख सब्सक्राइबर थे, जो अब बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं।

अक्षय ने लगाया 500 करोड़ रुपये का मानहानि दावा
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने भी आरोपी राशिद सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। दरअसल, सिद्दीकी ने अपनी एक वीडियो में यह दावा किया था कि अक्षय कुमार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कनाडा में छिपा कर रखा हुआ है। 


फेक न्यूज को लेकर दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था एक वकील
इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में दिल्ली के एक वकील की गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई साइबर पुलिस ने वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। सुशांत की मौत के बाद आनंद ने यूट्यूब पर मौत से संबंधित ढेरों फेक वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया। इसमें दोनों नेताओं पर बेबुनियादी आरोप लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed