फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Death Case News: CBI To Conduct Psychological Autopsy In Sushant Rajput Case says Sources

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह मामले में सीबीआई करेगी 'मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण', इससे पहले दो बार हुई है ऐसी जांच

Tue, 25 Aug 2020 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 25 Aug 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News: CBI To Conduct Psychological Autopsy In Sushant Rajput Case says Sources
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई अब मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण करेगी। सोमवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी के सीएफएसएल (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) द्वारा की जाने वाली इस जांच में सुशांत के जीवन के हर पहलू का विस्तृत अध्ययन शामिल होगा। इसमें सोशल मीडिया पर पोस्ट से लेकर व्हाट्सएप चैट और परिवारों, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ बातचीत को भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई अभिनेता के मिजाज, व्यवहार के पैटर्न और यहां तक कि व्यक्तिगत पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए भी जांच करेगी, ताकि सुशांत की मृत्यु के दिनों में उनकी मानसिक स्थिति का एक समग्र चित्र बनाया जा सके। सूत्रों ने बताया कि यह दिमाग के पोस्टमार्टम करने जैसा होगा। 

यह भी पढ़ें: 'मौत वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर से मिले थे सुशांत', सुब्रमण्यम स्वामी ने किया नया दावा


ऐसा केवल तीसरी बार होगा जब इस तरह की एक जटिल जांच पद्धति का प्रयोग किया जाएगा। इससे पहले, सुनंदा पुष्कर मामले में और दो साल पहले दिल्ली में हुए बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या मामले में इस तरह की जांच की गई थी। 

वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की चार सदस्यीय फोरेंसिक टीम, राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेगी। सीबीआई की एक विशेष टीम ने पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले की जांच का जिम्मा मिलने के बाद शुक्रवार से मुंबई में जांच शुरू की।  

रविवार को इस मामले में दो मुख्य गवाह, सुशांत के स्टाफ सदस्य और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई ने पूछताछ की। स्टाफ सदस्य को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया। इससे पहले, स्टाफ सदस्य और पिठानी को सीएफएसएल की टीम द्वारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर ले जाया गया, जहां टीम ने उनकी मृत्यु के सीन को फिर से तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed