फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case News cbi responds to bjp leader subramanian swamy supreme court ed ncb drugs case

Sushant Singh Rajput News: कहां तक पहुंची है जांच, सीबीआई ने दी ये जानकारी

Thu, 31 Dec 2020 12:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Dec 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News cbi responds to bjp leader subramanian swamy supreme court ed ncb drugs case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह महीने बीत चुके हैं लेकिन इस मामले की गुत्थी अबतक सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच मामले की जांच करने वाली सीबीआई का कहना है कि जांच चल रही है। वहीं भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सीबीआई ने उन्हें सुशांत की मौत मामले में आज जवाब दिया है।

विज्ञापन


अपने जवाब में जांच एजेंसी ने कहा, 'सीबीआई व्यापक और पेशेवर तरीके से नवीनतम वैज्ञानिक के जरिए जांच कर रही है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और आज की तारीख तक किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया जा रहा है।'
विज्ञापन

 


बता दें कि सुशांत की मौत की जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार में तनातनी देखने को मिली थी। इसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था। ड्रग्स और पैसों के लेन देन की बात सामने आने के बाद ईडी और एनसीबी भी इस मामले की जांच कर रही थी।


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह मामला: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले-सीबीआई ने नहीं बताया हत्या थी या आत्महत्या

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख ने सीबीआई से पूछा था सवाल
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा था, 'जांच शुरू हुए पांच महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन सीबीआई ने यह खुलासा नहीं किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। मैं सीबीआई से जांच के निष्कर्षों को जल्द से जल्द प्रकट करने का अनुरोध करता हूं।'

अभिनेता 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इससे पहले मुंबई पुलिस ने दुघर्टनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और वह मामले की जांच कर रही थी। अभिनेता के पिता ने खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को सीबीआई को सौंपने को सही ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed