Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती से की सात घंटे की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। इस क्रम में सीबीआई ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती से दूसरी बार पूछताछ की, जो करीब सात घंटे तक चली। सीबीआई ने आज लगातार दूसरे दिन रिया से पूछताछ की है। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 17 घंटे की पूछताछ हो गई है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई की टीम कल भी रिया से पूछताछ कर सकती है।यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-
#SushantSinghRajputDeathCase: Mumbai Police escorts Rhea Chakraborty and her brother Showik Chakraborty to their residence. pic.twitter.com/RFShaLPwAd Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty & her brother Showik Chakraborty leave from DRDO guest house in Mumbai after being questioned by Central Bureau of Investigation in actor Sushant Singh Rajput's death case. pic.twitter.com/t6BasONvFd Maharashtra: Sandip Shridhar, #SushantSinghRajput's Chartered Accountant arrives at the DRDO guest house in Mumbai, where the CBI team investigating the actor's death case is staying. pic.twitter.com/MdUir4vguE Mumbai police will provide protection to #RheaChakraborty whenever she commutes from her residence to DRDO guest house. This is being done on the request of Central Bureau of Investigation: Mumbai Police official
मुंबई पुलिस ने रिया और उसके घर तक पहुंचाया
मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई को उनके आवास तक पहुंचाया।
सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली
सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गई हैं। बता दें कि सीबीआई ने आज लगातार दूसरे दिन रिया से सुशांत की मौत के मामले में पूछताछ की।
सुशांत के चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई आज संदीप श्रीधर से पूछताछ करेगी।
पूछताछ का दूसरा दिन
सीबीआई रिया चक्रवर्ती से आज भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। सीबीआई रिया के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, हाउस स्टाफ केशव बचनेर, अकाउंटेंट रजत मेवाती और दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर रही है। ये सभी लोग डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मौजूद हैं।
गेस्ट हाउस पहुंची रिया
रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं। इस दौरान रिया के साथ उनके भाई शौविक भी मौजूद रहे।
गेस्ट हाउस जाने के लिए घर से निकली रिया
रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ गेस्ट हाउस जाने के लिए घर से निकल चुकी हैं। मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया गेस्ट हाउस जा रही हैं।
थोड़ी देर में गेस्ट हाउस पहुंचेंगी रिया
सीबीआई ने रिया से शुक्रवार को 10 घंटे पूछताछ की थी। एजेंसी आज भी उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए थोड़ी देर में अभिनेत्री गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। रिया मुंबई पुलिस की सुरक्षा में गेस्ट हाउस जाएंगी। मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पर पहुंच चुकी है।
रिया को सुरक्षा प्रदान करेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। ऐसा केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर किया जाएगा।'
मामले से जुड़े चार लोग गेस्ट हाउस पहुंचे
सुशांत की मौत मामले को लेकर चल रही सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, केशव और सैमुअल मिरांडा गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं।
मुंबई पुलिस भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची
मुंबई पुलिस की एक टीम भी सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम शनिवार को मुंबई के सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।
एनसीबी ने शुरू की जांच
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा का कहना है कि सुशांत मामले में शुरुआती जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमें जांच करने का समय दें। बता दें कि एनसीबी सुशांत मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही है।