Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, थोड़ी देर में होगी मेडिकल जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का शिकंजा रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर कसता जा रहा है। शौविक जहां नौ सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में हैं। वहीं ब्यूरो ने आज तीसरे दिन पूछताछ के बाद ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, रिया ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुशांत के पिता के वकील ने एफआईआर को गैरकानूनी बताया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
🙏🔱🙏 #GodIsWithUs Sushant Singh Rajput's father KK Singh filed a complaint to Medical Council of India stating, "any consultation between Sushant Singh Rajput & Registered Medical practitioner Susan Walker was strictly confidential & disclosure of same would be misconduct under IMC regulation." pic.twitter.com/ImOsddhEs1 Narcotics Control Bureau has summoned Sushant Singh Rajput's staff Neeraj Singh, Keshav: NCB Bandra Police Station seems to be #RheaChakrobarty's second home as she runs to the police station over all kinds of petty issues: Vikas Singh, lawyer of the father of #SushantSinghRajput on her complaint against the late actor's sister and others pic.twitter.com/Ufi4ejkKSW Actor Rhea Chakraborty arrives at Narcotics Control Bureau office in #Mumbai for the third day as part of the investigation related to #SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/AmPVDS4WFL As per the complaint of #RheaChakraborty, a case has been registered at Bandra Police Station in Mumbai. However, in line with the orders of the Supreme Court, the case is duly transferred to CBI (Central Bureau of Investigation) for further investigation: PRO, Mumbai Police https://t.co/84gTcq9iTe
रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन का ट्वीट
वहीं, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी तय होने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा- भगवान हमारे साथ है।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दो दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में ले लिया। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। थोड़ी ही देर में उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि शाम को साढ़े चार बजे उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। इससे पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी। एनसीबी ने आज रिया को शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की थी।
सुशांत के पिता ने एमसीआई में दर्ज कराई शिकायत
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) में एक शिकायत दर्ज करते हुए कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत और रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर सुसान वॉकर के बीच किसी भी तरह का परामर्श सख्त रूप से गोपनीय है और इसका खुलासा आईएमसी विनियमन के तहत कदाचार होगा।'
नीरज और केशव को एनसीबी ने किया तलब
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत के निजी स्टाफ के कर्मचारी नीरज सिंह और केशव को तलब किया है।
रिया का दूसरा घर है बांद्रा पुलिस स्टेशन: विकास सिंह
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने रिया द्वारा दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर कहा, 'ये लग रहा है कि मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है। हर छोटे-छोटे मौके पर भाग कर वहां जाती हैं और शरण लेती हैं जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और अवैध है।'
विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती जो इस एफआईआर के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो सीबीआई को अपने बयान में दे सकती थीं और सीबीआई को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी एफआईआर जो दर्ज कार्रवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है।'
रिया से एनसीबी की पूछताछ शुरू
सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी आज लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है।
घर से निकलीं रिया
रिया चक्रवर्ती एनसीबी कार्यालय के लिए घर से निकल गई हैं। ब्यूरो आज लगातर तीसरे दिन उनसे पूछताछ करेगा।
बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है मामला
मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती की शिकायत के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया है।'
आज फिर रिया से पूछताछ करेगा एनसीबी
आज लगातार तीसरे दिन एनसीबी रिया से पूछताछ करेगा। अभिनेत्री को आज सुबह 10 बजे ब्यूरो के कार्यालय पहुंचना है। सूत्रों के अनुसार रिया से भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।
सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने दर्ज कराई एफआईआर
रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। ये एफआईआर अभिनेता के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने को लेकर दर्ज की गई है। इसपर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी एफआईआर तो बिल्कुल भी नहीं।