Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म, डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकलीं
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कल रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगा। इस दौरान रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ होगी। रविवार को एनसीबी की पूछताछ के दौरान भाई-बहन आमने सामने होंगे। इससे पहले मुंबई की किला कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स ब्यूरो के रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसी बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
Dipesh Sawant arrested by NCB for his role in procuring & handling of drugs. He has been arrested based on statements & digital evidence. He will be produced before court tomorrow at 11 am. Cross-examination of arrested people underway: Deputy Director, Narcotics Control Bureau https://t.co/67zI0xDKYG pic.twitter.com/FPaWpAWYc8 Maharashtra: #SushantSinghRajput's sister Mitu Singh leaves from DRDO guest house in Mumbai, where the CBI team investigating the late actor's death case, is staying. pic.twitter.com/aP0C8TWmZ9 #SushantSinghRajputCase: Kaizen Ibrahim granted bail by Mumbai's Esplanade court. He was sent 14-day judicial custody earlier today. We will be asking her (actor Rhea Chakraborty) to join the investigation, and maybe to some other people as well: Mutha Ashok Jain, Deputy DG, South-Western Region, NCB in Mumbai https://t.co/iXO16p360n Sushant Singh Rajput death case: Mumbai's Esplanade Court sends Kaizen Ibrahim to 14-day judicial custody. Mumbai: Narcotics Control Bureau seeks 7-day custody of Showik Chakraborty & Samuel Miranda, also seeks judicial custody of Kaizen Ibrahim
Mumbai Police is extending full cooperation to Central Bureau of Investigation (CBI) in actor Sushant Singh Rajput's death case: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/FR5rnfRYog Mumbai: Showik Chakraborty and Samuel Miranda brought to Esplanade Court by officials of the Narcotics Control Bureau pic.twitter.com/BNz46PXEaP Maharashtra: Officers of Central Bureau of Investigation (CBI) visit actor Sushant Singh Rajput's residence in Bandra, Mumbai.
Arrests by NCB prove the fear of the family that there was something very big that Mumbai Police wanted to hide. Clearly, there are several angles in this case. The family (of Sushant Singh Rajput) hopes that more angles will come out: Vikas Singh, lawyer of Rajput's family pic.twitter.com/v89Ysd2TCj Zaid Vilatra and Abdul Basit Parihar have applied for bail in Mumbai Sessions Court.
Actor Rhea Chakraborty's brother Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Zaid and Kaizen Ibrahim have been brought to Sion Hospital in Mumbai for COVID-19 test: KPS Malhotra, Deputy Director (operations), Narcotics Control Bureau (NCB) Mumbai: Showik Chakraborty, Samuel Miranda, Zaid and Kaizen Ibrahim brought to Sion Hospital for medical examination https://t.co/P2KCwd8EPD pic.twitter.com/aepoHZi5b4 NCB to record Dipesh Sawant's statement today. He has not been arrested as he serves the role of a witness: KPS Malhotra, Deputy Director, Narcotics Control Bureau#SushantSinghRajputDeathCase #WATCH Narcotics Control Bureau officials leave from their Mumbai office with Showik Chakraborty and Samuel Miranda, and Zaid and Kaizen Ibrahim
#Mumbai We have arrested two persons, we will be producing them in the court: Sameer Wankhede, Joint Director, NCB
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार
ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा है कि दिपेश को डिजिटल एविडेंस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसे कल 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुशांत की बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। मीतू सिंह डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गईं हैं। सीबीआई ने उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की।
कैजान इब्राहिम की जमानत मंजूर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कैजान इब्राहिम की जमानत मंजूर हो गई है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कैजान को बेल दे दी। कोर्ट ने आज ही उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इससे पहले शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कैजान को गिरफ्तार किया था।
एनसीबी ने की प्रेस कॉन्फ्रेस
एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि इस समय हमारे पास बहुत सारी जानकारी है। इस केस में मीडिया ने जो हमें सपोर्ट किया उससे हमारे पास और ज्यादा जानकारी आएगी। अभी दो आरोपियों की रिमांड मिली है। आगे की जांच में और खुलासे होंगे। रिया से भी जल्द पूछताछ होगी। रिया से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। अभी बहुत सारी जानकारी का सामने आना बाकी है। रिया से ड्रग्स के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
ब्यूरो ने रिया से पूछताछ के मामले पर कहा कि अभी ये पूरा जांच का विषय है, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी मामला साफ होता जाएगा। जो लोग इससे जुड़े हैं उनको समन देकर बुलाया जाएगा। रिया को कब समन भेजा जाएगा इसके बारे में हम सही वक्त आने पर बताएंगे। वहीं कंगना रनौत के खुलासे पर एनसीबी अधिकारी ने कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। अगर वो कुछ देती हैं तो हम उसे देखेंगे।
नौ सितंबर तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत में रहेंगे शौविक और मिरांडा
अदालत से एनसीबी को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत मिल गई है। वहीं कैजान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई है।
एनसीबी ने शौविक और मिरांडा की मांगी सात दिन की रिमांड
एनसीबी ने शौविक और मिरांडा की सात दिन की रिमांड मांगी है। वहीं शौविक चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने रिमांड का विरोध किया है। इसके अलावा ब्यूरो ने कैजान इब्राहिम की भी रिमांड मांगी है।
Showik Chakraborty & Samuel Miranda are being presented before the Esplanade Court, in connection with Sushant Singh Rajput death case https://t.co/wiNNzWRVa1
मुंबई पुलिस को दे रही है पूरा सहयोग: अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को पूरा सहयोग दे रही है।'
शौविक और सैमुअल को एस्पलेनैड कोर्ट लेकर पहुंची एनसीबी
शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के संयुक्त निदेशक वानखेड़े एस्पलेनैड कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। उनके मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। एनसीबी उनकी चार-छह दिनों की रिमांड मांग सकता है।
बहन और स्टाफ की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंची है। सुशांत की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह वहां मौजूद हैं। जांच एजेंसी की टीम के साथ दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी हैं। सीबीआई यहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की उस दिन क्या हुआ था। इससे पहले दो बार क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा चुका है।
The agency is investigating the actor's death case. pic.twitter.com/0huDUvxdR2
शौविक, सैमुअल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन चारों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एनसीबी इनकी चार-छह दिन की रिमांड मांग सकती है।
साबित हुआ परिवार का डर: विकास सिंह
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से परिवार का डर सही साबित हुआ है कि मुंबई पुलिस कुछ छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से इस मामले में कई एंगल हैं। सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि और अधिक एंगल सामने आएंगे।'
सुशांत के घर पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम उनके बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई के साथ एम्स की फॉरेंसिक टीम भी है। जांच एजेंसी सुशांत के घर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। अभिनेता की बहन मीतू भी उनके साथ हैं।
जैद और परिहार ने दाखिल की जमानत अर्जी
जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है। उन्हें सुशांत मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।
They have been arrested by Narcotics Control Bureau, in connection with #SushantSinghRajputDeathCase
अस्पताल में होगी शौविक, मिरांडा, जैद और कैजान की कोविड जांच
एनसीबी के उपनिदेशक (संचालन) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को मुंबई के सायन अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण के लिए लाया गया है।'
शौविक, सैमुअल, जैद और कैजान का हो रहा मेडिकल परीक्षण
शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल लाया गया।
आज दर्ज होंगे दीपेश सावंत के बयान
एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'आज एनसीबी दीपेश सावंत के बयान दर्ज करेगी। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे सरकारी गवाह की भूमिका निभा रहे हैं।'
मुंबई दफ्तर से शौविक, सैमुअल और इब्राहिम को लेकर रवाना हुई एनसीबी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी अपने मुंबई कार्यालय से शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और कैजान इब्राहिम के साथ निकल गए हैं। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी को सुशांत मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Showik Chakraborty & Samuel Miranda who were arrested in Sushant Singh Rajput death case y'day, to be produced before a court today. pic.twitter.com/ZPAJbdMgfW
दीपेश सावंत की नहीं होगी गिरफ्तारी
एनसीबी सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार नहीं करेगी बल्कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाएगा। बता दें कि सावंत इस मामले में अहम गवाह हैं। 14 जून (अभिनेता की मौत वाले दिन) को वे भी सुशांत के घर पर ही मौजूद थे।
आज कोर्ट में पेश होंगे शौविक और सैमुअल
एनसीबी ने शुक्रवार रात को शौविक चक्रवर्ती और सामुअल मिरांडा के परिवार को बताया कि उन्हें नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा। एनसीबी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, 'हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हम अदालत में पेश करेंगे।'
Narcotics Control Bureau (NCB) arrested Rhea Chakraborty's brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda, in Sushant Singh Rajput death case, yesterday. pic.twitter.com/xPsWAcG5Jn
ड्रग्स पेडलर कैजान इब्राहिम की भी होगी पेशी
एनसीबी ने सुशांत मामले में ड्रग्स से संबंधित तीसरे ड्रग पेडलर कैजान इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। उसे भी आज मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि परिहार ने कथित तौर पर एनसीबी को बताया था कि वह रिया के भाई शौविक के निर्देश पर विलात्रा और इब्राहिम से ड्रग्स मंगवाता था। जिसे सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को देने के लिए कहा गया था।