फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, जानिए दिनभर का अपडेट

Wed, 19 Aug 2020 10:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Aug 2020 10:25 PM IST
खास बातें

उच्चतम न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। यह प्राथमिकी राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दर्ज कराई थी।
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को हस्तांतरित करने में सक्षम थी। उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना सही था और इसे सीबीआई को सौंपना विधिसम्मत था। जानिए दिनभर का अपडेट्स...

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Live Updates News in Hindi: Supreme Court Oders CBI will Investigate SSR Death Case
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:38 PM, 19-Aug-2020
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर इकबाल सिंह ने कहा कि सीबीआई अगर सात दिनों के लिए मुंबई आती है तो उसे क्वारंटीन से छूट मिलेगी और अगर ज्यादा रुकना है तो इसके लिए ईमेल आईडी के माध्यम से अप्लाइ करना होगा।
 
07:01 PM, 19-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने कहा, सुशांत सिंह की मौत से जुड़ी जांच जारी है और अब आगे की जांच की जाएगी। इसके लिए टीम मुंबई जाएगी। इस समय बाकी की डीटेल नहीं दी जा सकती: सीबीआई
 
विज्ञापन
06:27 PM, 19-Aug-2020
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से यह पूछे जाने पर कि क्या मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले में समानांतर जांच करेगी? इस पर गृह मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुच्छेद 34 के अनुसार राज्य सरकार विचार करेगी।
 
06:20 PM, 19-Aug-2020

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और सीबीआई को जो भी सहयोग की जरूरत होगी हम प्रदान करेंगे। यह मुंबई पुलिस के लिए गर्व की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि उनकी जांच में कोई गलती नहीं मिली है।
 
05:53 PM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दे दिया है- देवेंद्र फडनवीस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दे दिया है। अब राज्य सरकार को आत्म मंथन करना चाहिए कि वह जनता की भावनाओं से क्यों खेलती है।
 
05:49 PM, 19-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि केवल मैं और मेरी बेटी ही परिवार के हैं और हमने वरुण सिंह को वकील बनाया है। उनके माध्यम से ही वरिष्ठ वकील विकास सिंह परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा किसी का भी बयान आधिकारिक नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 19-Aug-2020

सुप्रीम कोर्ट भगवान का मंदिर है- सुशांत की भाभी नूतन सिंह

सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट भगवान का मंदिर है। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। सच को कोई पराजित नहीं कर सकता। हम आज के फैसले का स्वागत करते हैं।
 
05:08 PM, 19-Aug-2020

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने की गृहमंत्री से मुलाकात

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिल चुके हैं।
05:08 PM, 19-Aug-2020

कानून से ऊपर कोई नहीं है- शिवसेना नेता संजय राउत

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र न्याय और सच्चाई के लिए लड़ने में हमेशा आगे रहा है। राउत ने आरोप लगाया कि नेताओं ने मुंबई पुलिस का नाम खराब किया। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस की सत्यनिष्ठा पर संदेह करना 'साजिश' थी।' हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'कानून से ऊपर कोई नहीं है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं है।'
04:59 PM, 19-Aug-2020

फडणवीस ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

फडणवीस ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक ऐसा निर्णय जो न्यायपालिका पर विश्वास को बढ़ाता है। महाराष्ट्र सरकार ने जिस प्रकार से इस मामले को देखा, उसे अब आत्मविश्लेषण की जरूरत है। अब हम सुशांत सिंह राजपूत मामले में और उनके प्रशंसकों के लिए न्याय की उम्मीद करते हैं।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed