फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant case: Narcotics department team also enters for investigation with CBI, three officers arrived in Mumbai

सुशांत मामलाः सीबीआई के साथ नारकोटिक्स विभाग की टीम भी मैदान में उतरी, मुंबई पहुंचे तीन अधिकारी

Thu, 27 Aug 2020 10:33 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sushant case: Narcotics department team also enters for investigation with CBI, three officers arrived in Mumbai
सुशांत सिंह मामले की जांच करते जांचकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स का पहलु सामने आने के बाद नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली से मुंबई पहुंच गई। वहीं, सीबीआई ने भी सुशांत सिंह की मौत के असल कारणों को जानने के लिए छठे दिन भी संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ जारी रखा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा था। लेकिन टीम मीडियाकर्मियों को चकमा देकर वीआईपी गेट से फोर्ट स्थित एनसीबी के जोनल ऑफिस पहुंच गई। माना जा रहा है कि ड्र्ग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, जया साहा और सैमुअल मिरिंडा आदि का चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने बुधवार को एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई को आशंका है कि रिया और अन्य लोगों ने सुशांत को ड्रग्स देकर उसे नशीला बना दिया था। सुशांत के पिता केके सिंह ने भी यही आरोप लगाया है कि रिया ने ही मेरे बेटे को जहर दिया। वही उसकी हत्यारी है। जांच एजेंसियों को उसे और उसके सहयोगियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड ड्रग्स पेडलर्स के नेटवर्क का पता लगाएगी एनसीबी 
समझा जा रहा है कि एनसीबी अपनी जांच में यह पता लगाएगी कि ड्रग्स कहां से लाया जाता था और इस पूरे सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल थे। एनसीबी
को मुंबई में ड्रग्स पेडलर्स के नेटवर्क का विश्लेषण शुरू करने को कहा गया है।

रिया की मां करती थी काला जादू
बृहस्पतिवार को रिया की बिल्डिंग में एक महिला ने हंगामा कर दिया। उसने दावा किया कि रिया की मां काला जादू करती थी। रिया के साथ उसकी मां को पकड़ो। उसके घर में तीन महीने तक सुशांत सिंह पर काला जादू किया गया था। यह दावा करती हुई महिला अपनी कार में बैठकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया के पिता का खंगाला गया बैंक एकाउंट
रिया के घर हाईबोल्टेज ड्रामे के बाद मुंबई पुलिस रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को अपने साथ सांताक्रुज लेकर आई। ईडी के तीन अफसरों की मौजूदगी में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को सांताक्रुज के वाकोला स्थित एक्सिस बैंक में उनका लॉकर खुलवाया गया। इस लॉकर में कुछ महत्वपूर्ण कागजात होने की
बात सामने आई है जिसे ईडी ने भी पूछताछ के दौरान मांगा था।

सुशांत के दोस्त और नौकरों से छठे दिन भी हुई पूछताछ
सीबीआई ने सुशांत के मित्र सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज, केशव, रजत मेवाती, रिया के भाई शोवित चक्रवर्ती और सुशांत की बिल्डिंग के चौकीदार से छठे दिन भी पूछताछ की। इस बीच सीबीआई सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि रिया के दो मोबाईल फोन क्लोन किए गए। मोबाईल के डिजिटल डाटा एनालिसिस से पता चला है कि रिया, सेमुअल मिरांडा, दीपेश, शोविक और जया के बीच काफी बातचीत होती थी। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि हार्ड डिस्क से डिलीट हो चुके डॉटा वापस रिट्रीट हो जाएगा। सीएफएसएल के एक्सपर्ट डेटा रिट्रीव कर सकते हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त को निलंबित करने की मांग
भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में लापरवाही के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को सेक्शन 311 के तहत जांच कर बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखा है जिसमे कहा है कि मुंबई

पुलिस को सुशांत सिंह मामले में जो सबूत इकट्ठा करना चाहिए था वह नहीं किया। ईडी को भी सहयोग नहीं किया है।

ड्रग, पब एंड पार्टी गैंग ने ली सुशांत की जान: शेलार
दूसरी ओर, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशिष शेलार ने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुंबई में नाईट लाईफ संस्कृति का समर्थन करने वाले ड्रग, पब एंड पार्टी गैंग ने सुशांत की जान ली। इस ड्रग पब पार्टी के सदस्य कौन हैं और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। मुंबई पुलिस की जांच की दिशा को किसके इशारे पर बदला गया। इसका खुलासा होने पर ही सत्य सामने आ सकेगा और सुशांत को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed